भाजपा की नाटकबाजी और जुमलेबाजी को जनता अब नही चलने देगी-मायावती

चाय के नाम पर सत्ता में पहुंचे लोग इस बार चैकीदार के नाम पर धोखा देने आ गय-अखिलेश

देवरिया दिनांकः-14.05.2019।
बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती जी तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज सलेमपुर में प्रत्याशी आर एस कुशवाहा के समर्थन में संयुक्त जनसभा की बलिया में अखिलेश यादव ने महागठबन्धन के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के पक्ष में

चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश और अन्य राज्यों में कांग्रेस सत्ता में रही। लेकिन कांग्रेस की गलत नीतियों और कार्य प्रणाली के कारण देश के अधिकांश राज्यों में न तो गरीबी और बेरोजगारी दूर हुई और नहीं किसान खुशहाल हुए। समाज के अन्य वर्गो की जरूरतें भी पूरी नही हुई। दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़े वर्गो को पूरा लाभ भी नही मिल पाया। बहन मायावती जी ने कहा बाबा साहब ने कहा था कि सत्ता की मास्टर चाभी अपने पास रखनी होगी। इस उद््देश्य के लिए ही बसपा की स्थापना हुई। कांग्रेस की तरह भाजपा की नीतियां पूंजीवादी, सांप्रदायिक, द्वेषपूर्ण, जातिवादी और आम आदमी विरोधी है। इससे जनता त्रस्त है। भाजपा की नाटकबाजी और जुमलेबाजी को जनता अब नही चलने देगी। भाजपा सरकार में आरक्षण अभी भी प्रभावहीन बना है। गरीब और व्यापारी दोनों दुखी हैं। सवर्ण समाज की भी स्थिति खराब है।
सुश्री मायावती जी ने कहा कि केंद्र में महागठबन्धन की सरकार बनने पर अति गरीब परिवारों को सरकारी और गैर सरकारी दोनों क्षेत्रों में स्थायी रोजगार देने की व्यवस्था की जायेगी। महागठबन्धन की ताकत देखकर भाजपा घबरा गयी है। 23 मई से भाजपा के बुरे दिन आने शुरू हो जायेगें। यह गठबन्धन मजबूत है और लंबा चलेगा। यह सही मायने में सामाजिक परिवर्तन का महागठबन्धन है। केद्र और राज्य से भाजपा को सत्ता से बाहर यही गठबन्धन करेगा।
जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण से जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है महागठबन्धन के प्रति समर्थन बढ़ता जा रहा है। इसी दिन का इंतजार जनता कर रही थी। जो वोट पड़ने जा रहा है वह देश की राजनीति में बदलाव लाने का काम करेगा। यह महागठबन्धन आजादी के सत्तर वर्षो में, जिन्हे हक और सम्मान नही मिला, उनका गठबन्धन है।
श्री यादव ने कहा कि जिन्होने पांच साल जनता को धोखा दिया और छल करके सरकार बनायी। महागठबन्धन की आंधी में उनकी नींव का पता नही चलेगा। भाजपा ने अच्छे दिन का भरोसा दिलाया था उसका पता नही चला। भाजपा के पांच वर्षो की केंद्र सरकार में नौजवानों को नौकरी-रोजगार नही मिला, किसानों को उनके लागत मूल्य का डेढ़ गुना मुनाफा का वादा झूठा साबित हुआ। खाद की बोरी से पांच किलो चोरी हो गया। चाय के नाम पर सत्ता में पहंुचे लोग इस बार चैकीदार के नाम पर धोखा देने आ गये। जनता को इस बार इनकी चैकी छीन लेनी है। समाजवादी सरकार में 102-108 एम्बुलंेस सेवा गरीबों की मदद के लिए बना था। डायल 100 से कानून व्यवस्था ठीक होनी थी। लेेकिन मुख्यमंत्री जी ने इसे ध्वस्त कर दिया। इसके कारण उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाए बढ़ गयी है।
श्री यादव ने कहा कि यह देश के भविष्य का चुनाव है। इससे नौजवानोें का भविष्य जुड़ा है। इसलिए महागठबन्धन की जीत जरूरी है। यह हक और सम्मान दिलाने का गठबन्धन है। यह छीनने वालों के खिलाफ गठबन्धन है। भाजपा जनता से सब कुछ छीन रही है। भाजपा का स्वच्छ भारत नही हो पाया। जब कि यूपी की जनता ने प्रदेश की भाजपा से स्वच्छ कर दिया। नौजवानों का नौकरी-रोजगार बड़ा सवाल है। महागठबन्धन की सरकार ही उन्हे सम्मान दिलाएगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि साइकिल और हाथी की रफ्तार को कोई नही रोक सकता। प्रधानमंत्री जी जो वादा करते है उसके खिलाफ काम करते है। पांच साल में प्रधानमंत्री जी ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से देश का हर वर्ग दुःखी और आक्रोशित है। जनता ने महापरिवर्तन का मन बना लिया है। महागठबन्धन को मिल रहा अपार समर्थन, खुशी, उत्साह और जोश यह बता रहा है कि महागठबन्धन के प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहे है।

Translate »