भाजपा के इशारे पर बूथ पर मशीन खराब है कहकर कई जगह समाजवादी पार्टी के वोटरों को भगाया गया-अखिलेश यादव

लखनऊ दिनांकः-12.05.2019।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के छह चरणों के मतदान में जनता ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकदल के गठबन्धन के प्रति अपना भरपूर विश्वास जताते हुए भाजपा का सूपड़ा साफ करने का पूरा इरादा जता दिया है। भाजपा खेमों में इससे घबराहट है। खुद भाजपा के शीर्ष नेतृृत्व को भी यह समझ में आ गया है कि दिल्ली की गद््दी पर उसकी दावेदारी को जनता ने नकार दिया है और अब एक नए प्रधानमंत्री के साथ नई सरकार का सपना बहुत जल्द साकार होने जा रहा है।
आज प्रदेश में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर तथा भदोही में मतदान हुआ। भाजपा के इशारे पर बूथ पर मशीन खराब है कहकर कई जगह समाजवादी पार्टी के वोटरों को भगाया गया। कई जगह फर्जी मतदान की शिकायतें मिली हैं। पहले चरण से लेकर छठे चरण तक ईवीएम मशीनें मतदाताओं को धोखा देती रही। मतदाता घंटो धूप में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। निर्वाचन आयोग जनता के मताधिकार की सुरक्षा करने में विफल साबित हुआ है। कई मतदान केंद्रो पर पीठासीन अधिकारियों का बर्ताव भी आपत्तिजनक रहा है।
भाजपा और कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकती दिखाई दी तो सपा-बसपा गठबन्धन के खिलाफ अफवाहें फैलाने में लगे है। सपा-बसपा का गठबन्धन मजबूत है। हम एक साथ मिलकर लड़ रहे हैं। सच तो यह है कि भाजपा-कांग्रेस दोनों गठबन्धन के सामने कहीं नहीं टिक पा रहे हैं।

Translate »