भदोही: कांग्रेेस जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा ने दिया इस्तीफा

कल होने वाले मतदान से ठीक पहले कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़ी

भदोही।उत्तर प्रदेश में भदोही जिले की काग्रेंस जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा ने पद से इस्तीफा दे दिया। आज दोपहर उन्होने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। काग्रेंस जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा ने काग्रेंस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सूत्रों की माने तो कल ही इस बात की चर्चा जोरो पर थी। कल काग्रेंस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा के काग्रेंस प्रत्याशी रमाकांत यादव के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंची थी।
चर्चा है कि मंच पर यादव, मौर्या, मुस्लिम सहित अन्य छोटे वर्ग के लोगों को अधिक सम्मान मिला था। इसी वर्ग के काग्रेंसी नेताओं का मंच पर जलवा था। यही बात काग्रेंस जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा को शायद नागवार लगी। सभा के बाद से ही यह चर्चा जोरो पर थी कि नीलम मिश्रा कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे सकती हैं। और आज शनिवार को उन्होने बकायदा एक प्रेसवार्ता कर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हालांकि नीलम मिश्रा को काग्रेंस पार्टी के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के बाद ही इस बात की कानाफुसी चल रही थी कि भदोही जिले में संगठन काफी कमजोर है।
मतदान के एक दिन पूर्व काग्रेंस जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा द्वारा दिया गया इस्तीफा, कांग्रेस की मुसीबत बढ़ाने वाला कदम है।

Translate »