बीएपी ने प्रेरणा कृषि उपकरण केन्द्र बरखोहरा का औचक निरीक्षण कर जाना हाल

image

दुद्धी(भीमकुमार)  उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत इन्टेन्सिव ब्लॉक दुद्धी के ग्राम बरखोहरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना से जुड़े महिला किसानों का मदद करने हेतु कृषि से संबंधित उपकरण केन्द्र की स्थापना इसी वर्ष माह फरबरी में की गई है। समूह की महिलाओं के बीच गाँव में कृषि उपकरण की उपलब्धता से संबंधित समस्या को देखते हुए कृषि से सम्बंधित सभी प्रकार के जरूरी उपकरण का लाभ गाँव में ही मिल जाये इस हेतु क्रान्ति प्रेरणा महिला ग्रामसंगठन बरखोहरा को आजीविका मिशन से कस्टम हायरिंग सेन्टर निधि के रूप में 50 हजार रु प्रदान किया गया था। उक्त निधि से क्रान्ति प्रेरणा महिला ग्रामसंगठन के द्वारा कृषि उपकरण के रूप में डीजल पम्पिंग सेट, स्प्रे मशीन, क्लैम्पू पाईप की खरीद कर समूह की महिलाओं को जरूरत के अनुसार दी जाती है। न्यूनतम सेवा शुल्क चुकाने के बाद समूह की महिला इस कृषि यंत्र का लाभ लेकर पुनः केन्द्र में उपकरण पहुँचा दे रही है। सेवा शुल्क से प्राप्त धनराशि का उपयोग कृषि यंत्र के रख रखाव एवं मरम्मति में किया जा रहा है। इस सेन्टर के स्थापना होने से श्रीविधि से खेती करने वाली महिला किसानों को काफी मदद मिल रही है।

image

मंगलवार को ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने पीआरपी सीताराम कुमार एवं एलएच पीआरपी उपेन्द्र कुमार के साथ क्रांति प्रेरणा कृषि उपकरण केन्द्र बरखोहरा का औचक निरीक्षण कर ग्रामसंगठन के अध्यक्ष सुनैना देवी, बिआरपी फूलमती, समूह सखी आशिला देवी, कृषि सखी सुचिन्ता देवी से पूछकर केन्द्र के संचालन एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त किये। महिला किसान संगीता देवी एवं कमलावती देवी के खेत पर जाकर उनके द्वारा किए जा रहे जैविक खेती का भी निरीक्षण किये एवं इस खेती में उपकरण के उपयोगीता के बारे में जानकारी प्राप्त किये। पूछने पर ग्रामसंगठन की अध्यक्ष सुनैना देवी ने बताई कि कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना बरखोहरा में होने से यहाँ के किसानों को कम कीमत पर सारा समान समय पर मिल जा रहा है। पहले हमलोग अन्य पर निर्भर रहते थे पर अब हमलोगों के पास अपना कृषि यंत्र उपलब्ध हो जाने से कम कीमत पर उपयोगी समान मिल जा रहा है। गरीब महिला किसान के लिए जैविक खेती करने में ये वरदान साबित हुआ है। बीएपी श्री जोशी ने बताया कि ब्लॉक दुद्धी में पायलट के रूप में अभी मात्र तीन गांवों मझौली, रन्नू एवं  बरखोहरा में यह सुविधा उपलब्ध करवाया गया है। ये बहुत ही अच्छी बात है कि महिलाएं समय से आवश्यकतानुसार बारी बारी से उपयोग करती है एवं प्राप्त सुविधा शुल्क  का हिसाब किताब ईमानदारी से अच्छे तरीके से रख रही है। इनके बेहतर उपयोग के अनुभवों को देखते हुए आगे अन्य ग्रामों को भी इसका लाभ दिया जाएगा।  आजीविका मिशन का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में मदद पहुचाना था। इससे क्षेत्र में जैविक खेती को काफी मदद मिल रहा है।समूह की गरीब महिलाएं इससे खुश है यही आजीविका मिशन की बहुत बड़ी सफलता है।

Translate »