पांचवें चरण में ये बड़े चेहरो का भाग्य एबीएम में कैद

  • सोनिया गांधी : सोनिया गांधी अपनी परंपरागत रायबेरली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट से वे तीन बार सांसद रह चुकी हैं। सोनिया से पहले इस सीट से दो बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और एक बार फिरोज गांधी भी संसद चुने गए। इस बार सोनिया के खिलाफ भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है। सपा-बसपा गठबंधन ने कांग्रेस को समर्थन दिया और इस सीट से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा।
  • राहुल गांधी : राहुल गांधी अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दोबारा टिकट दिया है। स्मृति 2014 में चुनाव हार गई थीं। इस सीट से सपा-बसपा गठबंधन ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा।
  • राजनाथ सिंह : राजनाथ सिंह एक बार फिर भाजपा का गढ़ कही जाने वाली लखनऊ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे 2014 में भी इस सीट से चुनाव जीते थे। लखनऊ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पांच बार सांसद रहे। सपा ने लखनऊ से शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा और कांग्रेस ने प्रमोद कृष्णम को टिकट दिया है।
  • जितिन प्रसाद : जितिन प्रसाद धौरहरा संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इस सीट से भाजपा ने रेखा वर्मा को उतारा है। बसपा से अरशद अहमद सिद्दीकी मैदान में हैं। यहां 2014 में भाजपा की रेखा वर्मा ने जीत दर्ज की थी।
  • राज्‍यवर्धन सिंह राठौर : जयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और ओलिम्पिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को दोबारा मैदान में उतारा है। उनके सामने कांग्रेस ने सादुलपुर से विधायक कृष्णा पूनिया को उतारा है। कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था।
  • राजीव प्रताप रूडी : बिहार की सारण लोकसभा सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प है। यहां भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को मैदान में उतारा है। दूसरी तरफ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के समधी चंद्रिका राय (राजद) पहली बार लोकसभा पहुंचने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, लालू के बेटे तेजप्रताप यादव इसके खिलाफ थे, वे अपनी पार्टी के प्रत्याशी और ससुर के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।
Translate »