बहराइच से सटी भारत नेपाल सीमा रुपईडीहा सीमा को देर शाम को पूरी तरह बंद कर दिया

लखनऊ।बहराइच से सटी भारत नेपाल सीमा रुपईडीहा सीमा को देर शाम को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।केवल आपातकालीन सेवा जैसे एम्बुलेंस को ही भारत मे प्रवेश की इजाजत दी गयी है।सीमा पर वाहनों का जमावड़ा लंबी कतार लगी है।सीमा पर सीमा सुरक्षा बल उत्तर प्रदेश पुलिस बल जवान तैनात है।कल जिले में होने वाले चुनावों को देखते हुए सीमा को पूरी तरह सील किया गया है 6 मई की देर रात तक सीमा को खोला जायेगा जिससे चुनावो में कोई संभावित घटना से बचाया जा सके।
बहराइच जिले में कल मतदान होना है जिसके लिये पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथों पर रवाना हो रही है।वही सभी दलों के प्रतियासियो के दिलो की धड़कन बढ़ गयी है।सभी दल बूथों पर आने एजेंट उनके बसत्तो को बूथों पर पहुचाने का काम कर रहे है।जिले में चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है।

Translate »