‌Bhojpuri Gana/ लंदन की सड़कों पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने किया जमकर डांस, भोजपुरी गाने का वीडियो खूब हो रहा है वायरल

[ad_1]


नई दिल्ली. Bhojpuri Gana/ भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) में जोड़ियों की बात करें तो शायद दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है। जब-जब ये साथ में आते हैं तो मानो तहलका मच जाता है। भोजपुरी सिनेमा में इस जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। जब-जब इनके भोजपुरी गाने रिलीज़ होते हैं लोगों में इन भोजपुरी वीडियो सॉन्ग को देखने की मानो होड़ सी मच जाती है। अब निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक और नया गाना खूब धूम मचा रहा है। ये गाना ‘निरहुआ चलल लंदन’ फिल्म का है जिसमें निरहुआ और आम्रपाली दुबे लंदन की सड़कों पर डांस के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। ये भोजपुरी गाना रिलीज़ के बाद से ही खूब धूम मचा रहा है। ‘गोरी तोहार कमर लचकऊआ’ गाने के बोल हैं इस गाने को रिलीज़ होने के बाद से अब तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) में जहां निरहुआ बिल्कुल सूट बूट में इंग्लिश मैन बने नज़र आ रहे हैं तो वही आम्रपाली दुबे के लुक की भी काफी चर्चा हो रही है। आइए दिखाते हैं आपको इस गाने का वीडियो

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=h4MEAaWZ7fY]

इस भोजपुरी गाने में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) लंदन की सड़कों पर इश्क फरमाते नज़र आ रहे हैं। इस गाने को दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के अलावा इंदु सोनाली ने भी गाया है। तो वही गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखा है। वही गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद का है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


लंदन की सड़कों पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने किया जमकर डांस, भोजपुरी गाने का वीडियो खूब हो रहा है वायरल

[ad_2]
Source link

Translate »