![](https://sncurjanchal.in/wp-content/uploads/2020/05/img-20200517-wa0019972148012273530061-1-1024x768.jpg)
सवांददाता-प्रवीण पटेल 17-05-2020
शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना अंतर्गत बीना चौकी प्रभारी अभिनव वर्मा द्वारा कई दिनों से लगातार प्रयास कर आज एक बड़ा खुलासा करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के समरसेबल टुल्लू पम्प, बैट्री, कूलर, फर्राटा पंखा भी बरामद किया गया है। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। मिले जानकारी के अनुसार अभिनव कुमार वर्मा चौकी प्रभारी बीना, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, हमराह कांस्टेबल नितेश कुमार सिंह, कांस्टेबल शरद कुमार, कांस्टेबल राम सिंह, कांस्टेबल अमर कटिहार, कांस्टेबल रोहित सिंह मय प्राइवेट वाहन मिसरा प्राइमरी स्कूल के पास से मुकदमा संख्या 48/ 2020 धारा 457 380 411 आईपीसी अभियुक्त 1. दीपक केवट पुत्र राम प्रताप केवट निवासी केवट बस्ती जमशीला थाना शक्ति नगर सोनभद्र उम्र 24 वर्ष 2.राहुल पुत्र महेंद्र भारती निवासी कोहरल थाना शक्ति नगर सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष 3. सूरज कुमार रामनिवास निवासी कोहरोल थाना शक्तिनगर सोनभद्र उम्र 18 वर्ष 4.अनिल कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी रेहटा थाना अनपरा जिला सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक आदद समरसेबल टुल्लू पंप, बैटरी, कूलर फर्राटा पंखा बरामद कर जेल भेजा गया।