खेल डेस्क. भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर(भाला फेंकखिलाड़ी) नीरज चोपड़ा की कोहनी का ऑपरेशन हुआ है। अब उनका वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलना संदिग्ध हो गया है। यह वर्ल्ड चैम्पियनशिप दोहा में 27 सितंबर से 6 अक्तूबर तक होनी है। नीरज का ऑपरेशन मुंबई के एकअस्पताल में डॉक्टर दिनशॉ पर्दीवाला ने किया।
-
नीरज ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर ऑपरेशन की जानकारी दी। नीरज ने लिखा, ‘डॉक्टर दिनशॉ पर्दीवाला से मुंबई में ऑपरेशन कराया। अभ्यास शुरू करने के लिए कुछ महीने इंतजार करना होगा। हर दुर्घटना के पीछे कुछ अच्छा छिपा होता है। ईश्वर आपको और बेहतर बनाना चाहते हैं।’
-
21 साल के नीरज को अप्रैल में एनआईएस पटियाला में खेलते हुए कोहनी में दर्द हुआ था। कोहनी की चोट के कारण नीरज दोहा में 21 से 24 अप्रैल तक एशियाई चैम्पियनशिप भी नहीं खेल पाए थे।
-
डॉक्टर दिनशॉ पहले भी कई भारतीय खिलाड़ियों का इलाज कर चुके हैं। इनमेंसुशील कुमार, साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, योगेश्वर दत्त, विनेश फोगाट, अनिल कुमार, एचएस प्रणॉय भी शामिल हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
