Tata Harrier launch: टाटा की SUV हैरियर लॉन्च, दिल्ली एक्स-शोरूम प्राइस 12.69 लाख रुपए से शुरू

[ad_1]


नई दिल्ली. Tata Harrier launch/भारत में बिकने वाले कार ब्रांड्स में एक नाम बहुत खास है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Tata की। इस ग्रुप ने अपनी नई SUV लॉन्च कर दी है।हम बात कर रहे हैं Tata Harrier की। टाटा की यह SUV Tata Harrier लॉन्च हो चुकी है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी मोस्ट अवेटेड पावरफुल SUV हैरियर (Harrier) को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम प्राइस 12.69 लाख रुपए से शुरू है।

Tata Harrier के सभी वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस (दिल्ली)

> Harrier XE : 12.69 लाख रुपए
> Harrier XM : 13.75 लाख रुपए
> Harrier XT : 14.95 लाख रुपए
> Harrier XZ : 16.25 लाख रुपए

Harrier में कंपनी ने 8.8 इंच की बड़ी टचस्क्रीन वाला इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है। जो एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आता है। इसके साथ 7 इंच की स्क्रीन का पार्ट-डिजिटल इन्स्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। कार में JBL साउंड सिस्टम, लेदर फिनिशिंग, रिवर्स कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और वाइपर्स दिए हैं। यानी ग्लास पर जैसे ही पानी गिरेगा वाइपर्स ऑन हो जाएंगे। इसके साथ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

Tata Harrier की लंबाई 4598mm, चौड़ाई 1894mm और ऊंचाई 1706mm है। वहीं, इसकी व्हीलबेस 2741mm लंबा है। SUV का ग्राउंड क्लियरेंस 205mm है। कार में 425-लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 50 लीटर है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


फिलहाल Tata Harrier को सिर्फ डीजल वर्जन यानी डीजल इंजिन के साथ लॉन्च किया जा रहा है।

[ad_2]
Source link

Translate »