Bhojpuri Gana / निरहुआ और आम्रपाली का ये भोजपुरी गाना DJ पर खूब मचा रहा है धूम, लोगो को आ रहा है बहुत पसंद

[ad_1]


Bhojpuri Video Song /नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की ब्यूटी क्वीन आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का एक और नया भोजपुरी गाना धूम मचा रहा है। 'विदेशी पलंग करे चोएं चोएं' गानेपर दोनों के बीच केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। ये गाना निरहुआ चलल लंदन फिल्म का है। जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस गाने में निरहुआ विदेशी हॉट माडल्स के बीच घिरे हुए हैं। वे चमकदार कपड़ों में रॉकस्टॉर लग रहे हैं, वहीं आम्रपाली दुबे का काले चश्मे में हॉट एन्ड सेक्सी लुक भी काफी चर्चा में है।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=Vf6OdWPnaZY]

पलंग के बारे में डांस करके बताया
गाने में निरहुआ भोजपुरी दूल्हा और आम्रपाली विदेशी दुल्हन बनी हैं। इस भोजपुरी गाने में निरहुआ अपनी शादी में मिलने वाले विदेशी पलंग के बारे में डांस करके बता रहे हैं।

29 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
खास बात ये है कि इस हिट गाने को लोग बार-बार देख रहे हैं। इस गाने को रिलीज होने के बाद से अब तक 29 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस भोजपुरी गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की केमिस्ट्री देखते बन रही है। इस भोजपुरी गाने को खुद निरहुआ ने गाया है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखा है। वहीं गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद का है।

क्यों मानी जाती है सुपरहिट जोड़ी?
आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत निरहुआ के साथ फिल्म से की थी। निरहुआ हिंदुस्तानी से डेब्यू करने वाली आम्रपाली ने पहली फिल्म से ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। तब से अब तक निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी को सुपरहिट माना जाता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Bhojpuri Gana Video, Bhojpuri Video Song,

[ad_2]
Source link

Translate »