शाहिद अफरीदी की ऑल टाइम ड्रीम इलेवन में तेंदुलकर और धोनी नहीं, टीम में सिर्फ एक भारतीय लेकिन पाक के 5 खिलाड़ी

[ad_1]


नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी ऑल टाइम वर्ल्‍ड कप इलेवन टीम चुनी है। इसमें पाकिस्तान से 5 और ऑस्ट्रेलिया से 4 खिलाड़ी लिए गए हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ एक-एक प्लेयर को जगह दी गई है। हैरानी की बात ये है कि सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

एकमात्र भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली हैं, जिन्हें पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने टीम में शामिल किया है। शाहिद की इस टीम में न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है।

6 विश्व कप खेल चुके हैं सचिन
शाहिद की वर्ल्ड कप ड्रीम 11 में सचिन की गैर मौजूदगी किसी भी क्रिकेट प्रशंसक को हैरान कर सकती है। मास्टर ब्लास्टर ने कुल 6 विश्व कप में हिस्सा लिया। 44 पारियों में 56.95 की औसत से 2278 रन बनाए। इनमें 6 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी तरफ, धोनी हैं। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी को इस वक्त भी दुनिया का सबसे बेहतरीन फिनिशर माना जाता है। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 1983 के 27 साल बाद 2011 में विश्व कप अपने नाम किया था।

शाहिद की ऑल टाइम वर्ल्ड कप 11
सईद अनवर, एडम गिलक्रिस्‍ट, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, इंजमाम उल हक, जैक कालिस, वसीम अकरम, ग्‍लेन मैक्‍ग्राथ, शेन वॉर्न, शोएब अख्‍तर और सकलैन मुश्‍ताक।

किस देश से कौन?
पाकिस्तान : सईद अनवर, इंजमाम उल हक, वसीम अकरम, शोएब अख्तर और सकलैन मुश्ताक।
ऑस्ट्रेलिया : रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्राथ।
साउथ अफ्रीका : जैक कालिस।
भारत : विराट कोहली।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


cricket news pakistan cricketer shahid afridi all time world cup xi team but no name sach

[ad_2]
Source link

Translate »