Republic Day 2019 Wishes Images / गणतंत्र दिवस पर परिजनों को दें शुभकामनाएं इन Happy Republic Day Wishes से

[ad_1]


Happy Republic Day 2019 Wishes /नई दिल्ली: आजादी के बाद भारत को जब अपना संविधान मिला तो वो दिन था 26 जनवरी 1950, इसी दिन से भारत गणतंत्र बना। तभी से हर साल इस तारीख यानी 26 जनवरी को हम ये राष्ट्रीय पर्व (Republic Day ) मना रहे हैं। इस दिन का भारतीय इतिहास में बहुत महत्व है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। अगर गणतंत्र दिवस के इतिहास Republic Day History की बात करें तो 26 जनवरी 1950 को जिस दिन देश का संविधान लागू हुआ उसके कुछ देर बाद ही डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने देश के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। एक बार 26 जनवरी यानी हमारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (Republic Day Wishes 2019) आ गया है। आइए हम अपने दोस्तों और परिजनों को इन Republic Day 2019 Quotes के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दें।

वीरों के बलिदान को हम हर पल याद रखें
अधिकार ही नहीं देश के प्रति कर्तव्यों को भी याद रखें
गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है हमारा
हम सब हिंदुस्तानी हैं, ये हमेशा याद रखें।

आइए आज फिर वो बात याद कर लें
वीरों के उन बलिदानों को याद कर लें
इनसे ही तो पाई थी हमने स्वतंत्रता
देशप्रेम की वो वो गाथा याद कर लें।

हमारे इस गणतंत्र का दुनिया में सम्मान
प्यारा देश और प्यारे लोग, देते इसको मान
हर मजहब को मान देकर रचा गया इतिहास
सब मिलकर आगे बढ़ेंगे यही तो है विश्वास।

ये बात इन तूफानी हवाओं को बताए रखना
रोशनी जरूर होगी, बस चिरागों को जलाए रखना
जान देकर जिसकी हिफाजत की शहीदों ने
इस तिरंगे को दिल में बसाए रखना।

मेरे मुल्क से बेहतर दुनिया में कोई जगह हो तो बताना
इतना प्यार, इतना सम्मान कहीं और मिलता हो तो बताना
लिखेंगे एक नया इतिहास हम भी इस बदलती दुनिया का
भारत से बेहतर स्वतंत्रता और संविधान कहीं मिलता हो तो बताना।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Happy Republic Day 2019 Wishes Images


Happy Republic Day 2019 Wishes Images


Happy Republic Day 2019 Wishes Images


Happy Republic Day 2019 Wishes Images


Happy Republic Day 2019 Wishes Images


Happy Republic Day 2019 Wishes Images

[ad_2]
Source link

Translate »