चेन्नई. महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार रात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत में बल्ले और ग्लव्स दोनों से योगदान दिया। उन्होंने पहले 20 गेंद पर 40 रन की पारी खेली। दिल्ली की बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने बेहद फुर्ती दिखाते हुए एक ही ओवर में क्रिस मॉरिस और श्रेयस अय्यर को स्टम्प कर दिया। इमरान ताहिर की गेंद पर अमित मिश्रा का कैच भी लिया।
-
इतनी अच्छी विकेटकीपिंग के लिए धोनी ने टेनिस बॉल क्रिकेट को श्रेय दिया है। धोनी ने मैच के बाद कहा कि उनकी विकेटकीपिंग में काफी हद तक निखार टेनिस बॉल क्रिकेट के कारण आया है।
-
हालांकि, उन्होंने विकेटकीपिंग को अपना करियर चुनने वाले युवाओं को चेताया भी। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनका अनुसरण करने की कोशिश से पहले बेसिक्स जरूर सीखने चाहिए।
-
धोनी ने कहा, ‘पहले आपको बेसिक्स सही करने की जरूरत है। फिर अगले स्तर की योग्यता हासिल करें। अगर आप ऐसे ही जारी रखते हैं तो आप बहुत सारी गलतियां कर सकते हैं। बुनियादों बातों को सीखना बहुत अहम है।’
-
धोनी ने रविंद्र जडेजा के ओवर में मॉरिस और अय्यर को स्टम्प किया था। जडेजा की गेंद पर मॉरिस का पैर एक सेकंड के लिए ऊपर उठा था और इतनी ही देर में धोनी ने उन्हें स्टम्प कर दिया। ऐसी ही कुछ अय्यर ने गलती की और धोनी ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
