मेसी ने इस सीजन में हर 73वें मिनट पर गोल किया, 10 ला लिगा खिताब जीते

[ad_1]


खेल डेस्क. बार्सिलोना ने शनिवार की रात लेवांते को 1-0 से हराकर 26वीं बार ला लिगा खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में स्टार फुटबॉलर लियनेल मेसी ने गोल किया था। मेसी का यह 10वां ला लिगा खिताब है। वे 2004 से बार्सिलोना के साथ हैं। उन्होंने पहला ला लिगा खिताब 2004-05 सीजन में जीता था। मेसी ने इस सीजन में अब तक 32 मैच खेले। इनमें 34 गोल और 10 एसिस्ट किए। उन्होंने हर 73.1 मिनट में एक गोल किया। इस सीजन में मेसी ने प्रति मैच औसतन 1.06 गोल किए।

मेसी

मेसी का पिछले 9 खिताबी सीजन में प्रदर्शन
2004-05 : यह मेसी का बार्सिलोना के लिए पहला सीजन था। उन्हें बीच सीजन में टीम में शामिल किया गया था। इससे पहले वे बार्सिलोना की सी और बी टीम के लिए 22 मैच में 11 गोल कर चुके थे। उन्होंने मुख्य टीम के लिए सात मैच में एक गोल किया। उनका पहला गोल एल्बासेटे के खिलाफ था।

2005-06 : यह पहला फुल सीजन था जिसमें मेसी को बार्सिलोना की टीम में शामिल किया। उन्हें 17 मैच में खेलने का मौका मिला। इस दौरान मेसी ने छह गोल किए। दो गोल एसिस्ट भी किया था। उस सीजन में उनकी पासिंग एक्यूरेसी 81.64% थी।

2008-09 : बार्सिलोना इस बार दो सीजन बाद चैम्पियन बना था। मेसी ने 31 मैच में 23 गोल किए। उन्होंने 11 गोल एसिस्ट भी किए थे। हर मैच में औसतन 1.09 गोल किए थे।

2009-10 : इस सीजन मेसी के रूप में बार्सिलोना ने एक स्टार फुटबॉलर को देखा। वे पहले से ज्यादा तेज और सटीक हो गए थे। पूरे सीजन में उन्होंने 163 शॉट गोल के लिए लगाए। यह पिछले सीजन से 49 शॉट ज्यादा था। गोल की संख्या भी 23 से बढ़कर 34 हो गई। 10 गोल एसिस्ट किए। कई बार उन्होंने खुद गोल नहीं कर टीम के साथी को पास किया। इससे बार्सिलोना का अटैक मजबूत हुआ।

2010-11 : मेसी के रहते हुए पहली बार बार्सिलोना ने लगातार तीन सीजन में खिताब अपने नाम किया। इस साल टीम यूएफा चैम्पियंस लीग भी जीती थी। मेसी ने 33 मैच में 31 गोल किए। एसिस्ट की संख्या भी बढ़कर 18 पहुंच गई। पिछले सीजन से यह 10 ज्यादा थे। मेसी फिनिशर से ज्यादा प्लेमेकर बन गए। उन्होंने 2,233 पास किए, जोपिछले सीजन से 684ज्यादा थे।

मेसी

2012-13 : मेसी इस सीजन में कुल 37 मैच में 50 गोल किए थे। इनमें से 46 गोल सिर्फ 32 ला लिगा मुकाबलों में किए। यह अब तक उनका बेस्ट सीजन था। हर मैच में औसतन 1.44 गोल किए। 12 गोल एसिस्ट भी किए। अपने प्लेमेकिंग क्षमता को दिखाते हुए उन्होंने 1759 पास भी किए। हर 56.98 मिनट में मेसी ने एक गोल किया था। यह अब तक उनके करियर का बेस्ट ला लिगा सीजन है।

2014-15 : पहली बार मेसी ने ला लिगा के सारे मैच खेले। उन्होंने 38 मुकाबलों में 43 गोल दाग दिए। 2013-14 सीजन में उन्होंने सिर्फ 28 गोल किए थे। बार्सिलोना टाटा मार्टिनो की कोचिंग में खिताब भी नहीं जीत सका था। लुईस एनरिक की कोचिंग में टीम 2014-15 सीजन में वापस जीत की पटरी पर लौटी। मेसी ने इस बार 18 गोल एसिस्ट किए। उन्होंने मिडफील्ड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2,333 पास किए।

2015-16 : गोल के मामले में 2008-09 के बाद यह मेसी का सबसे खराब सीजन था। उन्होंने 33 मैच में सिर्फ 26 गोल किए। उन्होंने हर 104.92 मिनट में एक गोल किया। यह पिछले सात साल में एक गोल के लिए उनके द्वारा लिया गया सबसे अधिक समय था। हालांकि, उन्होंने हर मैच में 0.48 गोल एसिस्ट किए। यह 2010-11 (0.55 एसिस्ट प्रति मैच) के बाद उनका सबसे बेहतर प्रदर्शन था।

2017-18 : बार्सिलोना 2016-17 सीजन में खिताब नहीं जीत सका था। तब रियाल मैड्रिड चैम्पियन बना था। बार्सिलोना ने इस बार फिर से खिताब अपने नाम कर लिया। मेसी ने हर 88.12 मिनट पर एक गोल किया। उन्होंने 36 मैच में कुल 34 गोल किए। साथ ही 12 गोल एसिस्ट भी किए थे।

मेसी

मेसी को सात बार ला लिगा बेस्ट प्लेयर का भी अवॉर्ड मिला
मेसी ने बार्सिलोना के लिए अब तक कुल 450 मैच में 417 गोल किए। वे पांच बार फीफा ‘बैलेन डी ऑर’ अवॉर्ड जीत चुके हैं। तीन बार यूरोप के बेस्ट फुटबॉलर भी चुने गए। उन्हें सात बार ला लिगा बेस्ट प्लेयर का भी अवॉर्ड मिला। बार्सिलोना के साथ उन्होंने चार बार यूएफा चैम्पियंस लीग खिताब भी जीता। इस बार भी उनकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


खिताब जीतने के बाद बेटे के साथ मेसी।


football news Lionel Messi all LaLiga Winning Seasons analysis


मेसी और उनके बच्चे।


बेटे के साथ खेलते मेसी।

[ad_2]
Source link

Translate »