हार्दिक ने लगाई इस सीजन की फास्टेस्ट फिफ्टी; ऑलटाइम रिकॉर्ड लोकेश राहुल के नाम

[ad_1]


कोलकाता. यहां रविवार रात मुंबई इंडियंस और मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल मुकाबला हुआ। इस मैच में मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या ने महज 17 गेंद पर 50 रन बनाए। यह इस सीजन की फास्टेस्ट फिफ्टी यानी सबसे तेज अर्धशतक है। हालांकि, उनकी इस पारी के बावजूद मेहमान टीम 34 रन से हार गई। आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड लोकेश राहुल के नाम है, जो उन्होंने पिछले साल बनाया था। तब राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चंडीगढ़ में सिर्फ 14 गेंद पर 51 रन बना दिए थे।

पंड्या ने 78 रन बाउंड्री से बनाए
हार्दिक ने 17 गेंद पर 50 रन पूरे किए। उन्होंने कुल 34 गेंद पर 91 रन बनाए। इस पारी में 6 चौके और 9 छक्के शामिल थे। इस दौरान हार्दिक का स्ट्राइक रेट 267.64 रहा।

पंत दूसरे और रसेल तीसरे स्थान पर
इस आईपीएलकी बात करें तो सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में ऋषभ पंत दूसरे और आंद्रे रसेल तीसरे स्थान पर हैं। पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 गेंद में अर्धशतक लगाया था। रसेल ने आरसीबी के खिलाफ 21 गेंद में ये उपलब्धि प्राप्त की थी।

लोकेश राहुल ने 14 गेंद पर ही बना दिए थे 50 रन
आईपीएल के इस सीजन के अब तक खेले गए मैचों को भी मिला लें तो सबसे तेज अर्धशतक लोकेश राहुल के नाम दर्ज है। पिछले साल यानी सीजन 11 में राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स (उस वक्त दिल्ली डेयरडेविल्स) के खिलाफ 8 अप्रैल 2018 को मात्र 14 गेंद पर 51 रन बनाए थे। इसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। आईपीएल में 17 गेंद पर अर्धशतक लगाने वालों की फेहरिस्त में ईशान किशन और सुनील नारायण भी शामिल हैं।

3 बल्लेबाज बना चुके हैं 17 गेंद पर अर्धशतक

खिलाड़ी का नाम तारीख और साल कितनी गेंद पर चौके छक्के
लोकेश राहुल 51 (दिल्ली के खिलाफ) 08 अप्रैल 2018 14 4 6
ईशान किशन 62 (केकेआर के खिलाफ) 09 मई 2018 17 6 5
सुनील नारायण 50 (आरसीबी के खिलाफ) 08 अप्रैल 2018 17 5 4
हार्दिक पंड्या 91 (केकेआर के खिलाफ) 28 अप्रैल 2019 17 6 9
जोस बटलर 67 (दिल्ली के खिलाफ) 02 मई 2018 18 7 4

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


ipl 2019 hardik pandya hits seasons fastest fifty all time record hold by kl rahul

[ad_2]
Source link

Translate »