ग्रीको रोमन में ज्ञानेंद्र ने ब्रॉन्ज जीता, हरप्रीत फाइनल में

[ad_1]


खेल डेस्क. चीन के शियान में आयोजित एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में ज्ञानेंदर ने रविवार को ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय ग्रीको रोमन रेसलर ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में जुई ची हुआंग को 9-0 से हराया। जबकि हरप्रीत सिंह 82 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। ज्ञानेंदर के ब्रॉन्ज जीतने और हरप्रीत के फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के इस चैंपियनशिप में कुल 16 पदक हो गए हैं। 72 किलोग्राम भार वर्ग के एक मुकाबले में योगेश ब्रॉन्ज मेडल से चूक गए। योगेश को तीन बार के एशियन चैम्पियनशिप विजेता किर्गिस्तान के रुस्लान तसारेव ने 8-0 से हरा दिया।

शनिवार को ग्रीको रोमन रेसलर गुरप्रीत सिंह ने कल 77 किलोग्राम और सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीते थे। गुरप्रीत को दक्षिण कोरिया के रेसलर हायनवू किम ने 8-0 से हराया। वहीं, सुनील कुमार को होसैन अहमद नूरी ने 2-0 से परास्त किया।

विनेश और साक्षी ने कांस्य जीता

महिला रेसलिंग में विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांस्य पदक दिलाया। उन्होंने 53 किलोग्राम भार वर्ग में वर्ल्ड चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता चीन की कियान्यु पान्ग को 8-1 से हराया। 62 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी मलिक ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। साक्षी ने उत्तर कोरिया की ह्योन ग्योंग को 9-6 से हराया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


भारतीय ग्रीको रोमन रेसलर ज्ञानेंदर।

[ad_2]
Source link

Translate »