रोनाल्डो के क्लब करियर में 600 गोल हुए, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले एक्टिव प्लेयर

[ad_1]


मिलान. युवेंटस ने पिछले शनिवार को इटैलियन फुटबॉल लीग सीरी ए के इस सीजन का खिताब जीता था। तब क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूरोप की तीन बड़ी लीग को जीतने वाले पहले फुटबॉलर बने थे। इस शनिवार उन्होंने एक और उपलब्धि अपने नाम की। वे क्लब करियर में 600 गोल करने वाले पहले एक्टिव फुटबॉलर बने। उनके बाद दूसरे नंबर पर लियोनेल मेसी हैं। वे अब तक के अपने क्लब करियर में 598 गोल कर चुके हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

  1. सीरी ए लीग में शनिवार रात सैन सिरो पर युवेंटस और इंटर मिलान का मैच हुआ। सैन सिरो इंटर मिलान का होमग्राउंड है। यह मैच 1-1 से ड्रॉ पर छूटा। मैच के 7वें मिनट में इंटर मिलान के लिए रादजा नैन्गगोलान ने गोल किया। 62वें मिनट में रोनाल्डो ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। यह रोनाल्डो के क्लब करियर का 600वां गोल था।

  2. रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा 450 गोल रियाल मैड्रिड की ओर से खेलते हुए किए हैं। वे 2003 से 2009 तक मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए भी खेले। इस दौरान उन्होंने क्लब के लिए 118 गोल किए। वे करियर के शुरुआती दौर 2002 से 2003 तक स्पोर्टिंग क्लब द पुर्तगाल के लिए खेले थे। तब उन्होंने 5 गोल किए थे। पिछले साल वे युवेंट्स से जुड़े। वे तब से अब तक इस क्लब के लिए 27 गोल कर चुके हैं।

  3. सीजन क्लब लीग गोल
    2002-03 स्पोर्टिंग सीपी प्रीमियरा लिगा 005
    2003-04 से 2008-09 तक मैनचेस्टर यूनाइटेड प्रीमियर लीग 118
    2009-10 से 2017-18 तक रियाल मैड्रिड ला लिगा 450
    2018-19 से अब तक युवेंटस सीरी ए 027
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Cristiano Ronaldo scored 600th goal club career, 1st active player reach this achievement

      [ad_2]
      Source link

Translate »