मेसी के गोल से बार्सिलोना 3 मैच पहले चैम्पियन बना, टीम ने 26वीं बार खिताब जीता

[ad_1]


खेल डेस्क. बार्सिलोना ने लियोनेम मेसी के गोल की मदद से शनिवार देर रात होम ग्राउंड कैम्प नाऊ पर लेवांटे को 1-0 से हरा दिया। इसके साथ ही उसने लगातार दूसरी और कुल 26वीं बार ला लिगा का खिताब जीता। हालांकि, अभी चैम्पियनशिप में उसे 3 मैच और खेलने हैं, लेकिन उसके इतने अंक हो गए हैं कि वह पहले नंबर पर ही रहेगा। उसके अभी 35 मैच में 83 अंक हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद एटलेटिको मैड्रिड के इतने ही मैचों में 74 अंक हैं।इस मैच में मेसी सब्सिट्यूट प्लेयर के तौर पर खेले थे।

https://platform.twitter.com/widgets.js##https://platform.twitter.com/widgets.js

  1. मेसी पहले हॉफ में मैदान पर नहीं उतरे। दूसरेहॉफ के पहले मिनट में उन्होंने फिलिप कुटिन्हो को रिप्लेस किया। मैदान पर उनको आए 16 मिनट ही बीते थे कि उन्होंने 62वें मिनट में गेंद को लेवांटे के गोल पोस्ट में पहुंचा दिया।

    ##https://platform.twitter.com/widgets.js

  2. बार्सिलोना पिछले 11 सीजन में 8वीं बार चैम्पियन बना है। इससे पहले वह 2008–09, 2009–10, 2010–11, 2012–13, 2014–15, 2015–16, 2017–18 में भी चैम्पियन बना था।

    ##https://platform.twitter.com/widgets.js

  3. ला लिगा का सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड रियाल मैड्रिड के नाम है। वह अब तक 33 बार चैम्पियन बन चुका है, जबकि 23 बार उप विजेता रहा है। बार्सिलोना 25 बार उप विजेता रह चुका है।

  4. चैम्पियनशिप के इस सीजन में मेसी टॉप गोल स्कोरर हैं। वे अब तक 34 गोल कर चुके हैं। दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से उन्हीं के टीम लुइस सुआरेज और रियाल मैड्रिड के करीम बेनजिमा हैं। सुआरेज और बेनजिमा के नाम 21-21 गोल हैं।

  5. ओवरऑल बात करें तब भी मेसी ही ला लिगा के टॉप गोल स्कोरर हैं। वे 2004 से इस प्रतियोगिता में खेल रहे हैं और अब तक 417 गोल कर चुके हैं। दूसरे नंबर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उनके नाम 311 गोल हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      चैम्पियनशिप की ट्रॉफी के साथ बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेसी।


      La Liga 2019: Barcelona won 2nd consecutive overall 26th title, 3 matches left to play

      [ad_2]
      Source link

Translate »