चेन्नई ने पावर प्ले में सबसे ज्यादा 24 विकेट गंवाए, टॉप ऑर्डर का औसत सिर्फ 22 रन

[ad_1]


खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के 45 मैच यानी 75% मुकाबले हो चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स 12 मैच में 16 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। वह अब तक सिर्फ एक बार ही दूसरे नंबर पर खिसकी थी, लेकिन हैदराबाद को हराने के साथ ही फिर से नंबर वन बन गई।प्लेऑफ में उसका स्थान पक्का हो चुका है। हालांकि, अन्य टीमों के मुकाबले पावर प्ले (शुरुआती 6 ओवर) में उसने सबसे ज्यादा 24 विकेट गंवाए हैं।

इस हिसाब से पावर प्ले के दौरान उसके हर मैच में औसतन 2 विकेट गिरे हैं। यही नहीं, वह टॉप-4 में इकलौती टीम है जिसका नेट रनरेट माइनस (-0.113) में है।

  1. अंक तालिका में सबसे आखिरी 8वें नंबर पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पावर प्ले में चेन्नई से करीब आधे 13 विकेट ही गिरे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद पावर प्ले में सबसे कम विकेट गंवाने वाली टीम है। उसने अब तक 10 मैच खेले हैं। इस दौरान शुरुआती 6 ओवर में उसके कुल 5 विकेट ही गिरे।

  2. अंक तालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहतर है। मुंबई के 11 मैच में 14 अंक हैं। उसके इतने मैचों में पावर प्ले में 10 विकेट गिरे हैं। मुंबई के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों (क्विंटन डीकॉक, रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव) ने अब तक 29.84 की औसत से 931 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स 11 मैच में 14 अंक हासिल कर तालिका में तीसरे नंबर पर है। पावर प्ले में उसके विकेटों के गिरने की संख्या 13 है।

  3. टीम तालिका में स्थिति पावर प्ले में विकेट गिरे नेट रनरेट
    चेन्नई सुपरकिंग्स 1 24 -0.113
    मुंबई इंडियंस 2 10 +0.537
    दिल्ली कैपिटल्स 3 13 +0.181
    सनराइजर्स हैदराबाद 4 5 +0.654
    किंग्स इलेवन पंजाब 5 12 -0.117
    कोलकाता नाइटराइडर्स 6 19 -0.050
    राजस्थान रॉयल्स 7 12 -0.390
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 13 -0.683
  4. इस सीजन में चेन्नई के टॉप ऑर्डर (शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इन तीनों ने अब तक 12 मैच में 21.60 की औसत से कुल 711 रन ही बनाए हैं। पिछले सीजन में इन्हीं तीनों बल्लेबाजों ने 39.90 की औसत से 1602 रन बनाए थे। इसमें से रायडू ने 16, जबकि वॉटसन और रैना ने 15-15 मैच खेले थे।

  5. साल खिलाड़ी मैच रन उच्चतम औसत
    2019 शेन वॉटसन 12 251 96 20.91
    2018 शेन वॉटसन 15 555 117* 39.64
    2019 सुरेश रैना 12 247 58* 22.45
    2018 सुरेश रैना 15 445 75* 37.08
    2019 अंबाती रायडू 12 213 57 21.30
    2018 अंबाती रायडू 16 602 100* 43.00
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      इस सीजन के टॉप स्कोरर की लिस्ट में अंबाती रायडू 30वें, शेन वॉटसन 24वें और सुरेश रैना 25वें नंबर पर हैं।

      [ad_2]
      Source link

Translate »