एशिया रोड रेसिंग में राजीव 10वें स्थान पर रहे, इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले भारतीय

[ad_1]


खेल डेस्क. भारत के राजीव सेतु ने एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप 2019 (एआरआरसी) में 10वें स्थान पर रहे। वे चैम्पियनशिप के इतिहास में इस स्थान को पाने वाले पहले भारतीय बन गए। ऑस्ट्रेलियन राउंड में बेंड मोटरस्पोर्ट पार्क सर्किट पर हुए रेस 1 में चेन्नई के इस रेसन ने यह उपलब्धि हासिल की। राजीव होंडा सीबीआर 250 आरआर की बाइक से इस मुकाम को हासिल करने में कामयाब हुए।

क्वालिफाइंग राउंड के दौरान राजीव 12वें स्थान को हासिल करने में कामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांचवां और छठा स्थान हासिल किया। हालांकि, रेस में उनका हैंडल इंडोनेशियाई रेसर इरफान आर्दियानस्याह से फंस गया। इससे उन्हें फिर से स्टार्टिंग पोजिशन पर जाना पड़ा।

चैम्पियनशिप का रेस 2 रविवार को होगा
इसके बाद भी राजीव ने उम्मीद नहीं छोड़ी। वे खुद को शांत रखते हुए रेस पर फोकस कर रहे थे। राजीव पांचवें लैप में दो रेसर को पीछे छोड़ते हुए 10वें स्थान पर रहे। रेस 1 में राजीव को छह अंक मिले। इससे चैम्पियनशिप स्टैंडिंग में उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ। चैम्पियनशिप का रेस 2 रविवार को होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


राजीव सेतु।

[ad_2]
Source link

Translate »