चेन्नई में अब तक नहीं हारे रोहित, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय

[ad_1]


खेल डेस्क. आईपीएल के 44वें मैच में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 46 रन से हरा दिया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम पर यह छठा मैच था। वे अब तक एक भी मैच नहीं हारे। इस दौरान उन्होंने डेक्कन चाजर्स (2008, 2010) के लिए दो मैच खेले। वहीं, मुंबई इंडियंस (2012, 2013, 2015 और 2019) के लिए चार मैच खेले। इनमें से पिछले दो मैच में वे कप्तान थे।

रोहित को इस मैच में मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वे सबसे ज्यादा बार आईपीएल में इस अवॉर्ड को जीतने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सनराइजर्स हैदराबाद के यूसुफ पठान के 16-16 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। चेन्नई के सुरेश रैना 14 बार यह अवॉर्ड जीत चुके हैं।

10 से ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय

खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच
रोहित शर्मा 17
महेंद्र सिंह धोनी 16
यूसुफ पठान 16
सुरेश रैना 14
गौतम गंभीर 13
विराट कोहली 12
अजिंक्य रहाणे 12
वीरेंद्र सहवाग 11
अमित मिश्रा 10

चेन्नई में रोहित का पहला अर्धशतक
रोहित ने चेन्नई के खिलाफ इस मैच में 48 गेंद की पारी में 67 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। इस सीजन में यह उनका पहला अर्धशतक है। संयोग की बात है कि चिदंबरम स्टेडियम में भी यह उनका पहला अर्धशतक है। उन्होंने आईपीएल में कुल 35 अर्धशतक लगाए।

रोहित

रोहित चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी
रोहित ने चेन्नई के खिलाफ 7वां 50+ स्कोर बनाया। इस मामले में उन्होंने सनराजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वॉर्नर ने चेन्नई के खिलाफ छह बार 50+ स्कोर बनाए हैं। रोहित का धोनी की टीम के खिलाफ पिछले पांच मुकाबलों में यह तीसरा अर्धशतक है।

चेन्नई के खिलाफ 5 से अधिक 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच पारी 50+ स्कोर
रोहित शर्मा 25 25 7
डेविड वॉर्नर 14 14 6
शिखर धवन 19 19 6
विराट कोहली 24 23 6
शेन वॉटसन 12 12 5
गौतम गंभीर 16 16 5

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


रोहित शर्मा ने चेन्नई में पहला अर्धशतक लगाया।


रोहित ने 48 गेंद की पारी में 67 रन बनाए।

[ad_2]
Source link

Translate »