भारत ने 3 गोल्ड समेत 17 मेडल जीते, पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा

[ad_1]


खेल डेस्क. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 का समापन हो गया। भारत ने 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज सहित कुल 17 मेडल जीते हैं। पदक तालिका में भारत चौथे नंबर पर रहा। बहरीन 11 गोल्ड सहित कुल 22 मेडल के साथ नंबर एक पर रहा। हर दो साल पर होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 2017 में भुवनेश्वर में हुआ था। तब भारतने 12 गोल्ड, 5 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज सहित 29 मेडल जीते थे। टीम नंबर-1 पर भी रही थी।

पदक तालिका के टॉप-5 देश

रेंक देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल मेडल
1. बहरीन 11 7 4 22
2. चीन 9 13 7 29
3. जापान 5 4 9 18
4. भारत 3 7 7 17
5. उज्बेकिस्तान 3 0 2 5

चित्रा, गोमती और तेजिंदर ने दिलाया गोल्ड
भारत के लिए भारतीय धावक पीयू चित्रा ने 1500 मीटर और गोमती मारिमुतु ने 800 मीटर रेस में गोल्ड जीता। चित्रा ने अपनी रेस 4.14.56 मिनट में और गोमती ने 2.02.70 मिनट में पूरी की। इनके अलावा तीसरा गोल्ड शॉट पुट में तेजिंदर पाल सिंह ने दिलाया। तेजिंदर ने 20.22 मीटर दूर गोला फेंका।

क्रमांक इवेंट खिलाड़ी प्रदर्शन
1. 1500 मीटर रेस पीयू चित्रा 4.14.56 मिनट में रेस पूरी की
2. 800 मीटर रेस गोमती मारिमुतु 2.02.70 मिनट में रेस पूरी की
3. शॉट पुट तेजिंदर पाल सिंह 20.22 मीटर दूर गोला फेंका

दुती चंद और स्वप्ना बर्मन ने सिल्वर जीता

200 मीटर की रेस में भारतीय धावक दुती चंद ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। दुती चंद ने अपनी रेस 23.24 सेकंड में पूरी की। इससे पहले भारतीय हेप्टाथलॉन खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन ने सिल्वर मेडल जीता। स्वप्ना ने 5993 पॉइंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के 10000 मीटर रेस संजीवनी जाधव ने 32 मिनट 44.96 सेकंड में पूरी की और ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया।

इन खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर

क्रमांक इवेंट खिलाड़ी प्रदर्शन
1. जेवलिन थ्रो शिवपाल सिंह 86.23 मीटर दूर थ्रो किया
2. जेवलिन थ्रो (महिला) अन्नु रानी 60.22 मीटर दूर थ्रो किया
3. 3000 मी. स्टीपलचेस अवनीश साबले 8.30.19 मिनट में रेस पूरी की
4. 1500 मी. रेस अजय कुमार सरोज 3.43.18 मिनट में रेस पूरी की
5. 4 गुणा 400 मीटर रेस (महिला) प्राची, पूवम्मा, सरिताबेन और विस्मया 3.32.21 सेकंड में रेस पूरी
6. 4 गुणा 400 मीटर रेस जीवन, कुन्हू, अनस और राजीव 3.03.28 सेकंड में रेस पूरी की
7. हेप्टाथलॉन (महिला) स्वप्ना बर्मन 5993 पॉइंट हासिल किए

4 गुणा 400 मीटर रेस में हमें 2 सिल्वर मेडल मिले
4 गुणा 400 मीटर रेस के महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी में भारत को सिल्वर मिला। महिला वर्ग में प्राची, पूवम्मा, सरिताबेन और विस्मया ने 3 मिनट 32.21 सेकंड में रेस पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में जीवन, कुन्हू, अनस और राजीव अकोरिया ने 3 मिनट 03.28 सेकंड में रेस पूरी कर सिल्वर मेडल हासिल किया।

भारत ने सात ब्रॉन्ज मेडल जीते

क्रमांक इवेंट खिलाड़ी प्रदर्शन
1. 10, 000 मीटर रेस गवित मुरली कुमार 28.38.34 मिनट में रेस पूरी की
2. 400 मी. हर्डल्स जबीर मदारी पल्लीयालिल 49.13 सेकंड में रेस पूरी की
3. 200 मीटर दुती चंद 23.24 सेकंडमें रेस पूरी की
4. 400 मीटर एमआर पूवम्मा 53.21 सेकंडमें रेस पूरी की
5. 5000 मीटर पारुल चौधरी 15.36.03 मिनटमें रेस पूरी की
6. 10,000 मीटर संजीवनी जाधव 32.44.96 मिनट में रेस पूरी की
7. 400 मी. हर्डल्स (महिला) सरिता गायकवाड 57.22 सेकंडमें रेस पूरी की

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


पीयू चित्रा और दुती चंद।

[ad_2]
Source link

Translate »