पीयू चित्रा ने 1500 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता, दुती चंद को 200 मीटर में ब्रॉन्ज

[ad_1]


खेल डेस्क. एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय धावक पीयू चित्रा ने 1500 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता। चित्रा ने यह रेस 4.14.56 मिनट में पूरी की। 23 साल की चित्रा ने 2017 में भी गोल्ड जीता था। 1500 मीटर रेस में बहरीन की गैशॉ टाइगेस्ट ने 4.14.81 मिनट और विनफ्रेड म्युटाइल यावी ने 4.16.18 मिनट में रेस पूरी कर क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं दूसरी ओर 200 मीटर की रेस में भारतीय धावक दुती चंद ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। एशियन चैम्पियनशिप में अब तक भारत के 15 मेडल हो गए हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

  1. भारत को डिस्कस थ्रो के महिला वर्ग में भी मेडल की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। नवजीत ढिल्लोन अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद चौथे नंबर पर रहीं। उन्होंने 57.47 मीटर दूर तक थ्रो किया। वहीं, कमलप्रीत कौर 55.59 मीटर दूर थ्रो करते हुए पांचवें नंबर पर रहीं।

  2. महिला वर्ग के 10000 मीटर रेस संजीवनी जाधव ने 32 मिनट 44.96 सेकंड में पूरी की और ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। भारत ने इवेंट में अब तक 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज सहित कुल 15 मेडल जीते हैं।

  3. इससे पहले भारतीय हेप्टाथलॉन खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन ने सिल्वर मेडल जीता। स्वप्ना ने 5993 पॉइंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उज्बेकिस्तान की एकेतेरिना वोर्निना ने 6198 पॉइंट के साथ टॉप पर रहीं।

  4. एक अन्य भारतीय खिलाड़ी पूर्णिमा हेमब्राम के 5528 पॉइंट के साथ सातवें नंबर पर रहीं। वहीं, 4 गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम ने 3 मिनट 16.47 सेकंड में रेस पूरी कर सिल्वर जीता। अनस, पूवम्मा, राजीव और विस्मया टीम में शामिल थी।

  5. बुधवार को दुती चंद ने 200 मीटर की रेस 23.24 सेकंड में पूरी की। इस इवेंट में बहरीन की सलवा नासेर ने 22.74 सेकंड में रेस पूरी कर गोल्ड मेडल जीता। जबकि 22.87 सेकंड में रेस फिनिश कर कजाकिस्तान की ओल्गा सफरोनोवा ने सिल्वर मेडल जीता।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      भारतीय धावक पीयू चित्रा।


      दुती चंद।


      स्वप्ना बर्मन।

      [ad_2]
      Source link

Translate »