दिल्ली ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची

[ad_1]


खेल डेस्क.इंडियन प्रीमियर लीग के12वें सीजन के 40वेंमुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 19.2 ओवर में 4 विकेट पर193 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इस जीत के साथ ही दिल्ली अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई। उसके 11 मैच में 14 अंक हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के 10 मैच में 14 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर दिल्ली की टीम पहले नंबर पर है।राजस्थान रॉयल्स के 6 अंक हैं। वह 10 में से सिर्फ 3 मैच ही जीत पाई है। वह अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

पंत ने आईपीएल में अपना 10वां अर्धशतक लगाया

दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने 6 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 72 रन बनाए।पंत ने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस सीजन का दूसरा और ओवरऑल 10वां अर्धशतक है।

धवन सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर
दिल्ली की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाजव शेरफेन रदरफोर्ड, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और शिखर धवन रहे। धवन ने 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 25 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका सीजन का चौथा और ओवरऑल 36वां अर्धशतक है। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली, सुरेश रैना और गौतम गंभीर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंचे।

  • धवन ने 27 गेंद पर 54 रन बनाए। वे श्रेयस गोपाल की गुगली पर चकमा खा गए और विकेटकीपर संजू सैमसन ने उन्हें स्टम्प कर दिया। वे जब आउट हुए तब दिल्ली के 7.3 ओवर में 72 रन बने थे।
  • श्रेयस अय्यर 5 गेंद पर 4 रन ही बना पाए। उन्होंने रियान पराग की गेंद को पुल किया, लेकिन शॉट पूरी तरह से बल्ले पर आया नहीं और डीप मिडविकेट पर बेन स्टोक्स ने उनका कैच पकड़ लिया।वे जब आउट हुए तब दिल्ली के 8.5 ओवर में 77 रन थे।
  • पृथ्वी शॉ ने 39 गेंद पर 42 रन बनाए। वे श्रेयस गोपाल की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने की कोशिश में रियान पराग के हाथों लपके गए। वे जब आउट हुए तब दिल्ली के 16.4 ओवर में 161 रन थे।
  • रदरफोर्ड 11 रन बनाकर आउट हुए। धवल कुलकर्णी की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर रियान पराग ने उनका कैच पकड़ा। वे जब आउट हुए तब दिल्ली ने 18 ओवर में 175 रन बना लिए थे।

रहाणे ने 7 साल बाद शतक लगाया

इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए। उसकी ओर से पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा नाबाद 105 रन बनाए। रहाणे ने 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 58 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने32 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया था। यह उनका सीजन का पहला और ओवरऑल दूसरा शतक है। उन्होंने आईपीएल में अपना पहला शतक 2012 में लगाया था।

##https://platform.twitter.com/widgets.js##https://platform.twitter.com/widgets.js

रियान आईपीएल में सबसे कम उम्र में पहला विकेट लेने वाले दूसरे नंबर पर

रियान पराग ने आईपीएल में अपने विकेट के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट किया। वे इस टूर्नामेंट में पहला विकेट लेने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के गेंदबाज हैं। उनकी उम्र 17 साल 163 दिन है। पहले नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के मुजीब-उर-रहमान हैं। उन्होंने जब अपना पहला विकेट लिया था तब वे 17 साल 11 दिन के थे।

रहाणे राजस्थान के हाइएस्ट इंडिविजुअल स्कोरर

रहाणे राजस्थान रॉयल्स के हाइएस्ट इंडिविजुअल स्कोरर बने। उन्होंने शेन वॉटसन को पीछे छोड़ा। वॉटसन ने 2015 में मुंबई में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 104 रन की नाबाद पारी खेली थी। रहाणे ने 2012 में बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी 103 रन की नाबाद पारी खेली थी।

रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए हाइएस्ट पार्टनरशिप की

रहाणे इस सीजन में राजस्थान की ओर से शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले संजू सैमसन ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 102 रन बनाए थे।रहाणे ने राजस्थान के लिए दूसरे विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने इस मैच में दूसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर 130 रन जोड़े। इससे पहले उन्होंने 2012 में बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में ओवैस शाह के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की थी। इस सीजन में हैदराबाद के खिलाफ संजू के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 119 रन जोड़े थे।

रहाणे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर
रहाणे के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 782 रन हो गए हैं। वे दिल्ली के खिलाफ रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। रोहित ने दिल्ली के 745 रन बनाए हैं। आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा 802 रन विराट कोहली ने बनाए हैं।

##https://platform.twitter.com/widgets.js

स्मिथ ने सीजन का तीसरा अर्धशतक लगाया

राजस्थान की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाजरियान पराग, स्टुअर्ट बिन्नी, एश्टन टर्नर, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन रहे। स्मिथ ने 8 चौके की मदद से 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका सीजन का तीसरा और ओवरऑल 8वां अर्धशतक है। आउट होने से पहले स्मिथ ने रहाणे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की।

  • संजू बिना कोई गेंद खेले पवेलियन लौटे। कगिसो रबाडा ने उन्हें रन आउट किया। उनके आउट होने के समय राजस्थान ने 1.1 ओवर में 5 रन ही बनाए थे।

##https://platform.twitter.com/widgets.js

  • अक्षर पटेल की गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में स्मिथ लॉन्ग ऑफ पर क्रिस मॉरिस के हाथों कैच आउट हुए। वे जब पवेलियन लौटे तब राजस्थान ने 13.1 ओवर में 135 रन बना लिए थे।
  • स्टोक्स ने 8 गेंद पर 8 रन बनाए। क्रिस मॉरिस की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने लॉन्ग ऑन पर उनका कैच पकड़ा। वे जब आउट हुए तब राजस्थान के 15.5 ओवर में 157 रन थे।
  • टर्नर आईपीएल में अपने लगातार तीसरे मैच में शून्य पर पवेलियन लौटे। इशांत की गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड ने कवर में उनका कैच पकड़ा। वे जब आउट हुए तब राजस्थान के 16.4 ओवर में 163 रन थे।

##https://platform.twitter.com/widgets.js

  • स्टुअर्ट बिन्नी ने 13 गेंद पर 19 रन बनाए। उन्हें कगिसो रबाडा ने बोल्ड किया। बिन्नी के पवेलियन लौटते समय राजस्थान के 19.3 ओवर में 187 रन थे।
  • रियान पराग ने 3 गेंद पर 4 रन बनाए। उन्हें भी कगिसो रबाडा ने बोल्ड किया। उनके आउट होने के साथ ही राजस्थान के 20 ओवर पूरे हो गए।

लमिछने की जगह मॉरिस अंतिम-11 में

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया। उसने संदीप लमिछने की जगह क्रिस मॉरिस को टीम में शामिल किया। राजस्थान रॉयल्स ने कोई बदलाव नहीं किया।

##https://platform.twitter.com/widgets.js

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, शेरफेन रदरफोर्ड, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, रियान पराग, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।

अंक तालिका (22-04-2019, रात 11:45 बजे तक)

टीम मैच जीत हार अंक
दिल्ली कैपिटल्स 11 7 2 14
चेन्नई सुपरकिंग्स 10 7 3 12
मुंबई इंडियंस 10 6 4 12
सनराइजर्स हैदराबाद 9 5 4 10
किंग्स इलेवन पंजाब 10 5 5 10
कोलकाता नाइटराइडर्स 10 4 6 8
राजस्थान रॉयल्स 10 3 7 6
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 3 7 6

स्कोरकार्ड : राजस्थान रॉयल्स

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
अजिंक्य रहाणे नॉटआउट 105 63 11 3
संजू सैमसन रन आउट (कगिसो रबाडा) 00 00 0 0
स्टीव स्मिथ कै.क्रिस मॉरिस बो.अक्षर पटेल 50 32 8 0
बेन स्टोक्स कै.श्रेयस अय्यर बो.क्रिस मॉरिस 08 08 1 0
एश्टन टर्नर कै.रदरफोर्ड बो.इशांत शर्मा 00 01 0 0
स्टुअर्ट बिन्नी बै.कगिसो रबाडा 19 13 2 0
रियान परागबै.कगिसो रबाडा 04 03 1 0

रन :191/6,ओवर :20,एक्स्ट्रा :5

विकेट पतन :1-5, 2-135, 3-157, 4-163, 5-1-87, 6-191

गेंदबाजी :इशांत शर्मा 4-0-29-1, कगिसो रबाडा 4-0-37-2, अक्षर पटेल 4-0-39-1, अमित मिश्रा 3-0-28-0, क्रिस मॉरिस 4-0-41-1, शेरफेन रदरफोर्ड 1-0-16-0

स्कोरकार्ड : दिल्ली कैपिटल्स

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
पृथ्वी शॉ कै.रियान पराग बो.श्रेयस गोपाल 42 39 4 1
शिखर धवन स्टं.संजू सैमसन बो.श्रेयस 54 27 8 2
श्रेयस अय्यर कै.बेन स्टोक्स बो.रियान पराग 04 05 0 0
ऋषभ पंतनॉटआउट 78 36 6 4
शेरफेन रदरफोर्ड कै.पराग बो.धवल कुलकर्णी 11 05 1 1
कॉलिन इनग्रामनॉटआउट 00 01 0 0

रन :193/4,ओवर :19.2,एक्स्ट्रा :1

विकेट पतन :1-72, 2-77, 3-161, 4-175

गेंदबाजी :स्टुअर्ट बिन्नी 1-0-3-0, धवल कुलकर्णी 4-0-51-1, जयदेव उनादकट 3.2-0-36-0, श्रेयस गोपाल 4-0-47-2, जोफ्रा आर्चर 4-0-31-0, रियान पराग 3-0-25-1

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


श्रेयस गोपाल की गेंद पर चौका जड़ते ऋषभ पंत।


रियान पराग की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजते पृथ्वी शॉ।


एश्टन टर्नर धवल कुलकर्णी की गेंद पर पृथ्वी शॉ का कैच नहीं पकड़ पाए।


धवल कुलकर्णी की गेंद पर चौका लगाते शिखर धवन।


अजिंक्य रहाणे ने इस सीजन में 58 गेंद पर अपना पहला शतक लगाया।


अजिंक्य रहाणे ने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था।


लॉन्ग ऑफ पर स्टीव स्मिथ का कैच पकड़ते क्रिस मॉरिस।


अर्धशतक बनाने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते स्टीव स्मिथ।


इशांत शर्मा की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजते स्टीव स्मिथ।


क्रिस मॉरिस की गेंद पर चौका लगाते अजिंक्य रहाणे।


दिल्ली के खिलाफ मैच में टीम की हौसलाअफजाई करने पहुंचे राजस्थान रॉयल्स के मालिक रंजीत बड़ठाकुर।


विदेशी पर्यटकों ने भी दिल्ली और राजस्थान का मैच देखा।


दिल्ली कैपिटल्स का उत्साहवर्धन करने जयपुर पहुंचे उसके प्रशंसक।


संजू सैमसन को रन आउट करते कगिसो रबाडा।


टॉस के लिए सिक्का उछालते राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ।


टॉस के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ स्टीव स्मिथ।


मैच शुरू होने से पहले शिखर धवन से हाथ मिलाते स्टीव स्मिथ।


सवाई मान सिंह स्टेडियम।

[ad_2]
Source link

Translate »