आईपीएल में रसेल हर 5वीं गेंद पर छक्का लगा रहे, हर 6 गेंद पर बना रहे 13 रन

[ad_1]


खेल डेस्क.कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक 220.46 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने 9 मैच में अब तक 75.40 की औसत से 377 रन बनाए। इस दौरान 39 छक्के लगाए। इस दौरान रसेल ने हर पांचवीं गेंद पर एक छक्का लगाया। वे हर छह गेंद पर 13 रन बना लेते हैं। इस सीजन में अन्य बल्लेबाजों की तुलना में उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है। उनके बाद मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या ने 189.76 स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

रसेल ने नौ मैच में से आठ में बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने पांच मुकाबलों में पहली पारी में रन बनाए। वहीं, तीन मैच में रन चेज किया। उनकी टीम जब भी पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तब रसेल ने औसतन 43 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत स्ट्राइक रेट 188.59 रहा। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए।

रसेल

रन चेज में तीन पारियों में रसेल ने एक अर्धशतक लगाया
रन चेज करने के दौरान रसेल ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। इस दौरान उनका औसत स्ट्राइक रेट 284.21 का रहा। उन्होंने रन चेज करते हुए 57 गेंदों पर अब तक कुल 162 रन बनाए। इस दौरान बेंगलुरु के खिलाफ कोलकाता में एक अर्धशतक भी लगाया, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा।

रसेल ने सिर्फ 4 पारियों में 20+ गेंद खेले

किसके खिलाफ पारी गेंद रन
हैदराबाद दूसरी 19 49
पंजाब पहली 17 48
दिल्ली पहली 28 62
बेंगलुरु दूसरी 13 48
राजस्थान बल्लेबाजी नहीं मिली
चेन्नई पहली 44 50
दिल्ली पहली 21 45
चेन्नई पहली 4 10
बेंगलुरु दूसरी 25 65

आईपीएल में एक सीजन में उनके सबसे ज्यादा रन
रसेल ने इस सीजन में अब तक 377 रन बना लिए हैं। यह आईपीएल के किसी सीजन में उनके सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने 2015 में कोलकाता के लिए ही खेलते हुए 326 रन बनाए थे। तब उनका स्ट्राइक रेट 192.89 का था। साथ ही किसी भी टी-20 सीरीज में यह उनके सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले उनके नाम 353 रन थे।

रसेल

ओवरऑल आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रसेल के
रसेल ने आईपीएल में अब तक कुल 59 मैच में 1267 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.26 का रहा। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-100 बल्लेबाजों में स्ट्राइक रेट के मामले में वे शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर उन्हीं के हमवतन सुनील नरेन हैं। उन्होंने 166.28 की औसत से 105 मैच में 735 रन बनाए हैं। नरेन भी कोलकाता के लिए ही खेलते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Kolkata Knight Riders Batsman Andre Russell batting analysis of this season of IPL

[ad_2]
Source link

Translate »