मुंबई. रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुंबई के खिलाफ मैच के बाद अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों को घर पर डिनर पार्टी दी। इंडियन प्रीमियर लीग का 31वां मैच 15 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया था। 16 अप्रैल की शाम को विराट-अनुष्का ने साथी खिलाड़ियों को डिनर के लिए आमंत्रित किया। बेंगलुरु के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने डिनर के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
https://www.instagram.com/p/BwUnIw-Hoqn
बेंगलुरु के देवदत्त पडिक्कल ने भी विराट और अनुष्का के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। देवदत्त केरल के युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं हुआ है।हिम्मत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- इस शानदार पार्टी के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का शुक्रिया।
##//www.instagram.com/embed.js
बेंगलुरु के खिलाड़ी हिम्मत सिंह भी डिनर पार्टी में शामिल रहे। उन्होंने भी विराट-अनुष्का के साथ वाली फोटो शेयर की है। हिम्मत सिंह भी आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है। वे दिल्ली के लिए घरेलू मैच खेलते हैं।
##//www.instagram.com/embed.js
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
[ad_2]
Source link
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
