भारत की अंकिता रैना ने 23 स्थान की छलांग लगाई, टॉप-200 में पहुंचीं

[ad_1]


खेल डेस्क. भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को ताजा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 23 स्थान का फायदा हुआ है। अब वे 180वें नंबर पर पहुंच गईं हैं। इससे पहले वे 203 नंबर पर थीं। अब उनके 333 रेटिंग अंक हैं। भारत के नंबर वन मेन्स सिंगल्स टेनिस प्लेयर प्रजनेश गुणेश्वरन को भी दो स्थान का फायदा हुआ है। वे मौजूदा रैंकिंग में 80वें नंबर पर हैं।

  1. महिलाओं और पुरुषों की टॉप-15 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पुरुषों में सर्बिया के नोवाक जोकोविच शीर्ष पर कायम हैं। स्पेन के राफेल नडाल दूसरे, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव दूसरे, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और ऑस्ट्रिया के डोमेनिक थीम पांचवें नंबर पर हैं।

  2. महिलाओं में जापान की नाओमी ओसाका शीर्ष पर बनी हुईं हैं। उनके अलावा रोमानिया की सिमोना हालेप दूसरे, चेक गणराज्य की पेट्रो क्वितोवा तीसरे और उनकी हमवतन कैरोलिना प्लिसकोवा चौथे नंबर पर हैं। जर्मनी की एंजेलिक कर्बर का पांचवां स्थान बरकरार हैं।

  3. महिलाओं में अंकिता के अलावा भी कोई भी भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी टॉप-200 में शामिल नहीं है। अंकिता के बाद करमन थांडी हैं। उनकी 213वीं रैंक और 275 रेटिंग अंक हैं। टॉप-300 में एक और भारतीय प्रांजला यादलापल्ली हैं। उनकी रैंकिंग 289 और रेटिंग अंक 167 से हैं।

  4. पुरुषों में प्रजनेश के अलावा कोई भी टॉप-100 में शामिल नहीं है। प्रजनेश के बाद रामकुमार रामनाथन हैं। रामकुमार को 16 स्थान का नुकसान हुआ है। वे 157वें नंबर हैं। उनके 352 अंक हैं। इन दोनों के अलावा कोई भी पुरुष भारतीय टॉप-200 में शामिल नहीं है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      अंकिता रैना।


      प्रजनेश गुणेश्वरन।

      [ad_2]
      Source link

Translate »