Live Lok Sabha Elections 2019 / लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण की वोटिंग जारी, 18 राज्यों, 2 केंद्र शासित प्रदेश की 91 सीटों पर मतदान

[ad_1]


नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का चुनाव आज चल रहा है। सुबह 8 बजे से 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 91 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वही इन 91 सीटों पर कुल 1,279 उम्मीदवार अपना भाग्य आज़मा रहे हैं। आज के चुनाव में 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार 978 मतदाता वोट डालेंगे। जिनमें 7 करोड़ 21 लाख पुरुष मतदाता तो वही 6 करोड़ 98 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। कुल 1 लाख 70 हज़ार मतदान केंद्रों पर आज वोटिंग हो रही है जिसके लिए सुरक्षा भी चाक चौबंद है।

यहां हो रहा है मतदान

आज यूपी की 8, उत्तराखंड की 5, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, असम की 5, ओडिशाकी 4, जम्मू एवं कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय व पश्चिम बंगाल की 2-2 सीटों पर और छत्तीसगढ़, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह एवं लक्षद्वीप में 1-1 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


पहले चरण की वोटिंग जारी

[ad_2]
Source link

Translate »