जोहानेसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका की पूर्व महिला क्रिकेटर एलरिसा थियूनिसेन फौरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 25 साल की फौरी के साथ उनके बच्चे की भी मौत हो गई। उन्होंने 2013 में तीन वनडे, एक टी-20 में देश का प्रतिनिधित्व किया था। वे 2013 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा थीं। फौरी की कार स्टिलफोंटेन में पांच अप्रैल को दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
-
फौरी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट में वे नॉर्थ वेस्ट ड्रैगन्स की तरफ से खेलती थीं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने उनके निधन पर दुख जताया। सीएसए ने कहा- फौरी क्रिकेट को लेकर सक्रिय और जीवंत थीं। बच्चे के जन्म के लिए उन्होंने क्रिकेट को छोड़ा था।”
- https://platform.twitter.com/widgets.js
- ##https://platform.twitter.com/widgets.js
-
सीएसए के मुख्य कार्यकारी थबांग मोरोए ने कहा, “यह दुखद घटना है। फौरी ने खिलाड़ी के तौर पर देश के लिए बहुत कुछ किया। हम उनके पति रूडी, परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।”
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
