खेल डेस्क. अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी मेडिसन कीज ने चार्ल्स्टन ओपन जीत लिया। उन्होंने फाइनल में डेनमार्क की कैरीलीना वोज्नियाकी को हराया। क्ले कोर्ट पर कीज की यह पहली जीत है। उन्होंने वोज्नियाकी को 7-6(5), 6-3 से हराया। यह कीज के करियर की चौथी खिताबी जीत है। साथ ही उन्होंने पहली बार वोज्नियाकी को हराया। इससे पहले उन्हें दो बार हार का सामना करना पड़ा था।
-
जीत के बाद कीज ने कहा, “मुझे लगता है कि आज मैंने सर्विस बढ़िया की। मैंने उन पर दबाव बनाए रखा। मुझे अपने खेल पर विश्वास था, इसलिए मैं सही सेशॉट लगा पा रही थी।” कीज पहले सेट में एक समय 5-3 से पीछे चल रही थीं, लेकिन उन्होंने टाइब्रेकर में इसे अपने नाम कर लिया।
-
वोज्नियाकी को इस टूर्नामेंट में पहली बार वरीयता दी गई थी। उन्होंने सेमीफाइनल में क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिच को हराया था। फाइनल में वे लय में नहीं दिखीं। इससे 13वें नंबर की वोज्नियाकी को 18वें नंबर की खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
