दुनिया की 2 सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज में 165वीं रेस कल

[ad_1]


लंदन. दुनिया की दो सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज। ऑक्सफोर्ड 923 और कैम्ब्रिज 810 साल पुरानी यूनिवर्सिटी हैं। इन दोनों के बीच हर साल रोइंग की द बोट रेस होती है। इस बार रेस 7 अप्रैल को होनी है। यह इस रेस का 165वां सीजन है। पहली रेस 190 साल पहले 1829 में हुई थी। जबकि दूसरी रेस 1836 में। 1856 के बाद यह रेस हर साल होने लगी। अब तक 164 रेस में से कैम्ब्रिज ने 83 जबकि ऑक्सफोर्ड ने 80 जीती हैं। एक रेस ड्रॉ हो गई थी।

सिर्फ एमेच्योर खिलाड़ी ले सकते हैं हिस्सा
यह रेस लंदन की टेम्स नदी पर होती है। रेस 6.8 किमी लंबी होती है। दोनों टीमों में 8-8 रोअर और एक कॉक्स होता है। कॉक्स बोट की स्टीयरिंग के जरिए संतुलन बनाता है। रेस में सिर्फ एमेच्योर खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इस बार पुरुष, महिला और दोनों रिजर्व रेस एक ही दिन होंगी।

यूनिवर्सिटी में दो साल पढ़ने वाले ही रेस में उतर सकते हैं
यह रेस सिर्फ एमेच्योर रोअर के लिए है। इसमें सिर्फ वही हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने यूनिवर्सिटी में कम से कम दो साल पढ़ाई की हो। खिलाड़ी इवेंट से 6 महीने पहले तैयारी करने लगते हैं। हफ्ते में 6 दिन उनकी ट्रेनिंग होती है। बोट रेस के लिए तीन ट्रायल के बाद टीमें चुनी जाती हैं। इनकी ट्रेनिंग सितंबर से शुरू हो जाती है। दोनों यूनिवर्सिटी के 20-20 रोअर ब्रिटिश इंडोर रोइंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हैं। यह दो किमी की रेस होती है। इसके बाद हेड आॅफ द रिवर फोर्स रेस में टीमें उतरती हैं।

ट्रेनिंग के लिए जर्मनी भी जाती हैं टीम
दिसंबर में दोनों टीमें फुल बोट रेस में हिस्सा लेती हैं। इसके बाद टीमें चुनी जाती हैं जो ट्रेनिंग के लिए जर्मनी भी जाती हैं। हर टीम में 10 बैकअप रोअर होते हैं। दोनों टीमें ब्लू रंग की ड्रेस में खेलने उतरती हैं। कैम्ब्रिज का रंग लाइट ब्लू और ऑक्सफोर्ड का डार्क ब्लू है। 1927 में महिलाओं की पहली रेस हुई। 1964 से हर साल होने लगी। रेस का पूरी दुनिया में लाइव टेलीकास्ट होता है। इसे हर साल लगभग डेढ़ करोड़ लोग टीवी पर देखते हैं। वहीं, इसे देखने के लिए ढाई लाख लोग टेम्स नदी के किनारे जुटते हैं।

स्कूल के दो दोस्तों का आइडिया था, पहली रेस ऑक्सफोर्ड ने जीती
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के चार्ल्स मेरिवेल और ऑक्सफाेर्ड यूनिवर्सिटी के चार्ल्स वर्ड्सवर्थ ने इस रेस का अाइडिया दिया था। ये दोनों स्कूल में दोस्त थे। एक बार वर्ड्सवर्थ रोइंग करने कैम्ब्रिज गए और फिर दोनों दोस्तों ने एक-दूसरे को चैलेंज किया। 10 फरवरी 1829 को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने ऑक्सफोर्ड को चैलेंज किया। 10 जून को दोनों के बीच पहली रेस हुई। यह ऑक्सफोर्ड ने जीती।

तीन अन्य यूनिवर्सिटी में भी ऐसी ही रेस
1. अमेरिका की हार्वर्ड और येल यूनिवर्सिटी के बीच हावर्ड-येल रेगेटा 1852 में शुरू हुई थी। हार्वर्ड 95 और येल 57 बार जीता है।
2. इंग्लैंड की डरहम और न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में द बोट रेस ऑफ द नॉर्थ 1997 में हुई। डरहम 8 और न्यूकैसल 4 बार जीती।
3. वेल्स की स्वांसिया और कार्डिफ यूनिवर्सिटी में द वेल्स रेस 2006 में शुरू हुई। स्वांसिया 7 बार, कार्डिफ 6 बार चैंपियन बनी।

दुनिया के 4 अन्य खेल में सबसे पुरानी राइवलरी

1. क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में एशेज सीरीज
1882 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को उसी की धरती पर हराया। ब्रिटिश मीडिया ने लिखा- इंग्लैंड क्रिकेट की मौत। उसकी चिता जलाने के बाद राख (एशेज) ऑस्ट्रेलिया टीम ले जा रही है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लिश कप्तान ब्लिग को बेल्स की राख दी गई, जो इसका प्रतीक बनी।

2. आइस हॉकी: अमेरिका की हडसन रिवर राइवलरी
अमेरिका की हॉकी लीग की न्यूजर्सी डेविल्स-न्यूयॉर्क रेंजर्स में 37 साल पुरानी प्रतिद्वंद्विता है। इसे हडसन रिवर राइवलरी कहते हैं। ये दोनों क्लब के मैदान हडसन नदी के किनारों पर हैं।

फुटबॉल: बार्सिलोना और रियल में अल क्लासिको
स्पेन के दो सबसे बड़े शहर बार्सिलोना और मैड्रिड के फुटबॉल क्लबों के बीच होने वाला मैच अल क्लासिको कहलाता है। बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच की यह राइवलरी 117 साल पुरानी है। अब तक 275 मैच में बार्सिलोना ने 96 और रियल ने 95 जीते हैं।

टेनिस: अमेरिका और ब्रिटेन के बीच डेविस कप
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की टेनिस टीम ने 1899 में अमेरिका-ब्रिटेन के बीच एक टेनिस मैच कराने का प्रस्ताव रखा था। पहले सिर्फ यही दोनों देश थे। अब 110 देश खेलते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


190 साल पहले 1829 में हुई पहली रेस की पेंटिंग। पहली रेस की सिर्फ पेंटिंग उपलब्ध है।


ये फोटोज टेम्स नदी की ऑफिशियल वेबसाइट thames.me.uk से ली गई है।

[ad_2]
Source link

Translate »