भारतीय शटलर किदांबी ने रजत जीता, फाइनल में विक्टर एक्सलसेन ने हराया

[ad_1]


नई दिल्ली. भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने रविवार को इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मेन्स सिंगल्स का रजत पदक जीता। यहां के केडी जाधव इंडोर हॉल में खेले गए फाइनल में वे डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन से हार गए। विक्टर ने उनके खिलाफ 21-7, 22-20 से जीत हासिल की।

इस मुकाबले के बाद किदांबी और विक्टर के बीच जीत-हार का रिकॉर्ड 3-5 हो गया। किदांबी ने विक्टर को आखिरी बार 20 अक्टूबर 2017 को डेनमार्क ओपन में 14-21, 22-20, 21-7 से हराया था। उसके बाद से दोनों के बीच अब तक दो मैच हुए। दोनों में ही भारतीय शटलर को हार झेलनी पड़ी।

17 महीने से कोई खिताब नहीं जीत पाए किदांबी

श्रीकांत इस टूर्नामेंट के किसी भी इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाले इकलौते भारतीय थे। मेन्स सिंगल्स में दुनिया के 7वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी ने सेमीफाइनल में चीन के हुआंग युझियांग को 16-21, 21-14, 21-19 से हराया था। किदांबी अक्टूबर 2017 के बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर का कोई भी टूर्नामेंट जीत नहीं पाए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


India Open Badminton: KIDAMBI Srikanth loses men’s final, won Silver medal

[ad_2]
Source link

Translate »