रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपए का जुर्माना, मैच रेफरी ने स्लो ओवर-रेट का दोषी माना

[ad_1]


मोहाली. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। रोहित पर यह जुर्माना आईपीएल में 30 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में स्लो ओवर-रेट के कारण लगाया गया है। इस मैच में पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हराया था। हार के बाद मैच रेफरी वेंगालिल नारायण कुट्टी ने रोहित को स्लो ओवर-रेट का दोषी मानते हुए जुर्माना लगाया।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बयान के मुताबिक, ‘चूंकि उनकी टीम ने आईपीएल की आचार संहिता के तहत इस सत्र में पहली बार स्लो ओवर-रेट के नियम का उल्लंघन किया था, इसलिए रोहित शर्मा 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।’आईपीएल के इस सत्र में यह पहला मामला है जब स्लो ओवर-रेट के कारण किसी टीम या उसके कप्तान पर जुर्माना लगाया गया है।मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


रोहित ने मोहाली में पंजाब के खिलाफ मैच में 18 गेंद पर 32 रन बनाए।

[ad_2]
Source link

Translate »