मेराडोना के गोल की याद दिलाने वाले मेसी के गोल को बेस्ट गोल का अवॉर्ड

[ad_1]


बार्सिलोना. बार्सिलोना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने बेस्ट गोल अवॉर्ड में क्लीन स्वीप किया। बार्सिलोना के बेस्ट गोल अवॉर्ड के टॉप-3 गोल अर्जेंटीना के फुटबॉलर मेसी के रहे। मेसी के 2007 में कोपा डेल रे सेमीफाइनल में गेटाफे के खिलाफ किए गए विजयी गोल को सर्वश्रेष्ठ गोल चुना गया। तब इस गोल ने अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो मेराडोना के 1986 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ किए गए गोल की याद दिलाई थी।

  1. मेसी के इस गोल को सबसे ज्यादा 45% वोट मिले। मेसी ने हॉफ से गेंद पर कब्जा किया था और चार डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद गोलपोस्ट तक पहुंचाई थी।

  2. बेस्ट गोल में दूसरे नंबर पर मेसी का एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ किया गया गोल रहा। 2015 कोपा डेल रे के फाइनल में किए इस गोल को 28% वोट मिले।

  3. तीसरे नंबर पर उनका रियाल मैड्रिड के खिलाफ ला लिगा में किया गया गोल रहा। 2011 में सेंटियागो बर्नबेउ में किए इस गोल को 16 फीसदी वोट मिले।

  4. बार्सिलोना के सर्जी रॉबर्टो का 2017 में पीएसजी के खिलाफ चैम्पियंस लीग के प्री क्वार्टर फाइनल में किया गोल चौथे नंबर पर रहा।

  5. बेस्ट गोल की रेस में 63 गोल थे। इसमें 10 गोल मेसी के थे। बेस्ट गोल चुनने के लिए 160 देशों के 5 लाख फैंस ने वोट दिए। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना की ओर से पहली बार यह अवॉर्ड दिया गया।

  6. मेसी के नाम एक क्लब की ओर से सबसे ज्यादा 45 हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड है। मेसी ला लिगा में सबसे ज्यादा फ्री किक (39) और पेनल्टी (51) पर गोल करने का रिकॉर्ड रखते हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Football: Lionel Messi’s goal to remind Maradona’s goal, best goal award

      [ad_2]
      Source link

Translate »