वुमन सिंगल्स में साइना दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शटलर

[ad_1]


नई दिल्ली. साइना नेहवाल वुमन्स सिंगल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के जरिए नए साल की पहली तिमाही में कमाई करने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें इस साल जनवरी से अब तक 36825 अमेरिकी डॉलर (2557128 रुपए) प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। इस मामले में चीन की चेन यूफेई पहले नंबर पर हैं। प्राइज मनी के तौर पर उन्हें 86325 डॉलर दिए गए हैं।

  1. लंदन ओलिंपिक में पदक जीतने वालीं साइना ने इस साल इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीता था। मलेशिया मास्टर्स में उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। वे 6 से 10 मार्च तक चली ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार गईं थीं।

  2. रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के पहले दौर में ही बाहर हो गईं थीं। इस कारण उनके हिस्से में 2100 डॉलर ही प्राइज मनी आई। हालांकि, नई दिल्ली में चल रहे इंडिया ओपन में उनके 26250 डॉलर की प्राइज मनी जीतने की संभावना है।

  3. टॉप -5 खिलाड़ी

    खिलाड़ी देश प्राइज मनी
    चेन यूफेई चीन 86325यूएस डॉलर
    साइना नेहवाल भारत 36825 यूएस डॉलर
    ताई जू विंग ताइपे 36,100 यूएस डॉलर
    राचानोक इंटानून थाईलैंड 35,050 यूएस डॉलर
    कैरोलिना मारिन स्पेन 26,600 यूएस डॉलर
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Saina Nehwal second highest in first-quarter earnings

      [ad_2]
      Source link

Translate »