KXIP Vs MI Live Score Today / बुमराह-मलिंगा के सामने होंगे क्रिस गेल और लोकेश राहुल; किंग्स इलेवन पंजाब vs मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर

[ad_1]


मोहाली. आईपीएल 2019 में आज सुपर सेटरडे है और दो मुकाबले होने जा रहे हैं। पहला मैच जबरदस्त रोमांचक होने जा रहा है। इसमें दोपहर 4 बजे किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस (KXIP vs MI) के बीच मैच खेला जाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के कप्तान रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) हैं तो मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैं। अश्विन जोस बटलर के रन आउट को लेकर चर्चा में हैं। कुछ ने उनका समर्थन किया है तो कुछ ने विरोध। मुंबई ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में गुरुवार रात आरसीबी को हराया था। हालांकि, इस मैच पर अंपायरिंग को लेकर दोनों कप्तान काफी निराश और नाराज थे। बहरहाल, एक नया दिन और नया मुकाबला। किंग्स इलेवन पंजाब के पास क्रिस गेल और लोकेश राहुल की जोड़ी है तो वहीं पंजाब के पास जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा। आप समझ सकते हैं कि मैदान पर क्या कुछ हो सकता है। यही तो क्रिकेट की खूबसूरती है। कौन जीतेगा और कौन हारेगा, ये वक्त ही तय करेगा। लेकिन, इस मुकाबले का साक्षी हम आपको बनाने जा रहे हैं। bhaskar.com पर आपको इस मैच (KXIP vs MI Live Score Today) के तमाम लाइव अपडेट्स और स्कोर मिलेंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


बुमराह-मलिंगा के सामने होंगे क्रिस गेल और लोकेश राहुल

[ad_2]
Source link

Translate »