सरबजीत ने जूनियर वर्ग में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता

[ad_1]


ताइपे (ताइवान). भारतीय शूटर सरबजीत सिंह ने यहां एशियाई एयर गन चैम्पियनशिप के जूनियर मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में 237.8 अंक हासिल किए। सरबजीत क्वालिफिकेशन में 579 अंक के साथ शीर्ष पर रहे थे। विजयवीर सिद्धू 217.5 अंक से साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

  1. इस इवेंट में तीन भारतीय शूटर उतरे थे। तीनों ने क्वालिफाई करने में सफल रहे, लेकिन अर्जुन सिंह चीमा पदक जीतने से चूक गए। वे 195.8 अंक हासिल कर चौथे स्थान पर रहे।

  2. कोरिया के किम वूजोंग ने 236.6 का स्कोर किया। उन्होंने रजत पदक हासिल किया। सरबजीत और किम ने पहली स्टेज के पहले राउंड में 48.8-48.8 का स्कोर किया था।

  3. दूसरे राउंड में सरबजीत ने 100.2 का स्कोर किया, जबकि किम 99.3 अंक बनाने में ही सफल रहे। विजयवीर पहली स्टेज के पहले राउंड में 49.9 का स्कोर करने में सफल रहे थे।

  4. दूसरे राउंड में विजयवीर ने 99.5 का स्कोर कर पहली स्टेज में किम के खिलाफ अपनी बढ़त बनाए रखी। दूसरी स्टेज के छठे राउंड तक किम और विजयवीर 217.5-217.5 के स्कोर के साथ बराबरी पर थे।

  5. इसके बाद तीसरे स्थान के लिए शूटआउट हुआ। इसमें विजयवीर चूक गए और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। दूसरी स्टेज के छठे राउंड तक सरबजीत का स्कोर 218.3 था।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      विजयवीर सिद्धू (बाएं) और सरबजीत सिंह। – फाइल

      [ad_2]
      Source link

Translate »