बेंगलुरु. आईपीएल 2019 में गुरुवार रात खेले गए एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रन से हरा दिया। इस मैच को कई बातों के साथ दो कप्तानों की अंपायरिंग को लेकर नाराजगी के लिए भी याद रखा जाएगा। मैच की आखिरी बॉल जो लसिथ मलिंगा ने की, वो नो बॉल थी। ये स्टेडियम में लगी बिग स्क्रीन पर भी दिखा लेकिन अंपायर नहीं देख पाए। मैच के बाद विराट कोहली बेहद नाराज थे। उन्होंने कहा- हम आईपीएल खेल रहे हैं, और ये क्लब क्रिकेट नहीं है।
क्या थी नो बॉल कंट्रोवर्सी?
आरसीबी को मैच की आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे। शिवम दुबे स्ट्राइक पर और लसिथ मलिंगा थे बॉलर। मलिंगा ने ये गेंद फेंकी लेकिन अंपायर एस. रवि ये नहीं देख पाए कि मलिंगा का पैर लाइन के बाहर चला गया है यानी ये नो बॉल थी। स्टेडियम में लगी बड़ी टीवी स्क्रीन पर भी ये साफ दिखा। इस गेंद पर शिवम ने सिर्फ एक रन लिया और आरसीबी 6 रन से ये मैच हार गई। अगर अंपायर रवि इस बॉल को नो बॉल करार देते तो आरसीबी को एक गेंद पर और एक रन अतिरिक्त मिलता और साथ ही फ्री हिट भी। और इससे भी बड़ी बात स्ट्राइक पर होते एबी. डिविलियर्स। इस बात से विराट कोहली खासे नाराज दिखे।
विराट कोहली भड़के
मैच के बाद विराट ने कहा- हम यहां आईपीएल खेल रहे हैं कोई क्लब लेवल क्रिकेट मैच नहीं है ये। लास्ट बॉल पर जो हुआ वो मूर्खतापूर्ण कहा जाएगा। अंपायरों को अपनी आंख खुली रखनी चाहिए। ये नो बॉल थी जो एक इंच से ज्यादा बाहर से फेंकी गई थी। अगर एक्स्ट्रा गेंद मिलती तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था। हमें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
रोहित भी नाखुश, लेकिन क्यों?
अंपायरिंग से रोहित शर्मा भी सख्त नाखुश दिखे। मैच जीतने के बाद उन्होंने कहा- इस तरह की चीजें क्रिकेट में नहीं होनी चाहिए। मलिंगा के ओवर के पहले बुमराह ने अपना ओवर पूरा किया था। उनकी एक गेंद को वाइड करार दिया गया और वो बिल्कुल भी वाइड नहीं थी। उन्हें ये देखना चाहिए था कि आखिर क्या हो रहा है। इस बारे में प्लेयर्स ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। हम बाहर आकर सिर्फ हाथ ही मिला सकते हैं। ये चीजें देखकर दुख होता है लेकिन ये उम्मीद की जानी चाहिए कि जैसे हम अपनी गलतियां सुधारते हैं तो वो (अंपायर) भी ऐसा ही करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
[ad_2]Source link
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
