Hindu Calendar 2019 April / देखें हिंदू कैलेंडर अप्रैल 2019, पूर्णिमा, अमावस्या, एकादशी और चैत्र नवरात्र की पूरी जानकारी मिलेगी यहां

[ad_1]


नई दिल्ली. हिंदू कैलेंडर …जिसमें 12 महीने के दौरान पड़ने वाले तीज त्यौहारों, पूर्णिमा, एकादशी, अमावस्या समेत हर महीने आने वाले खास दिनों की पूरी जानकारी मिलती है। यानि सीधे सरल शब्दों में हिंदू कैलेंडर प्राचीनकाल से ही समय को मापने की एक पद्धति है। कहते हैं पहला हिंदू कैलेंडर ईसा पूर्व के आखिर में बना था वो भी खगोलीय दर्शनशास्त्र के माध्यम से। इस कैलेंडर में सभी मुख्य त्यौहारों , खास दिनों, हर महीने में आने वाली अमावस्या, पूर्णिमा, एकादशी, प्रदोष व्रत समेत तमाम दिनों की जानकारियां रहती हैं। जो हिंदू धर्म में खास मान्यता रखती हैं। लिहाज़ा इस बार हम हिंदू कैलेंडर अप्रैल 2019 लेकर आए हैं, जिससे आपको अप्रैल 2019 के सभी प्रमुख त्यौहारों की जानकारी हासिल हो सकेगी।

हिंदू कैलेंडर अप्रैल 2019 (Hindu Calendar 2019 April)

  • 3 अप्रैल, 2019 – बुधवार – प्रदोष व्रत
  • 5 अप्रैल, 2019 – शुक्रवार – चैत्र अमावस्या
  • 6 अप्रैल, 2019 – शनिवार – चैत्र नवरात्र आरंभ, घटस्थापना, गुड़ी पाड़वा
  • 7 अप्रैल, 2019 – रविवार – सिंधारा दूज
  • 8 अप्रैल, 2019 – सोमवार – गंगौर, गौरी पूजा, मत्स्या जयंती, गौरी तीज
  • 9 अप्रैल, 2019 – मंगलवार – वरद विनायक चौथ
  • 10 अप्रैल, 2019 – बुधवार – लक्ष्मी पंचमी
  • 13 अप्रैल, 2019 – शनिवार – दुर्गा अष्टमी
  • 14 अप्रैल, 2019 – रविवार – राम नवमी
  • 16 अप्रैल, 2019 – मंगलवार – कामादा एकादशी
  • 17 अप्रैल, 2019 – बुधवार – प्रदोष व्रत
  • 19 अप्रैल, शुक्रवार – चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती
  • 23 अप्रैल, मंगलवार – संकष्ठी चतुर्थी
  • 30 अप्रैल, मंगलवार – वैष्णवा वरूथिनी एकादशी

6 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं नवरात्र

आपको बता दें कि इस बार चैत्र नवरात्र 6 अप्रैल, 2019 से शुरू हो रहे हैं जो 14 अप्रैल तक चलेंगे। 6 अप्रैल को ही घटस्थापना होगी जिसके लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:36 से 10:35 बजे तक है। यानि इस मुहूर्त के बीच ही घटस्थापना करें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


हिंदू कैलेंडर अप्रैल 2019

[ad_2]
Source link

Translate »