शमी की नो-बॉल पर रसेल को मिला जीवनदान, 17 गेंद में ही बना दिए 48 रन

[ad_1]


खेल डेस्क. आईपीएल के छठे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के आंद्रे रसेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 48 रन की पारी खेली। उन्होंने इसके लिए 17 गेंदें खेलीं। रसेल ने तीन चौके और पांच छक्के लगाए। अपनी पारी के दौरान जब वे तीन रन पर थे तो मोहम्मद शमी ने उन्हें बोल्ड कर दिया, लेकिन अंपायर ने उसे नो-बॉल करार दिया। दरअसल, 30 गज की रेखा के अंदर सिर्फ तीन ही खिलाड़ी थे। नियम के अनुसार कम से कम चार फील्डर इस रेखा के अंदरहोने चाहिए। कोलकाता ने इस मैच में पंजाब को 28 रन से हरा दिया।

  1. जब रसेल शमी की नो बॉल पर बोल्ड हुए थे, तब टीम का स्कोर 161 रन था। इसके बाद आखिरी तीन ओवरों में कोलकाता ने 56 रन बना दिए। रसेल ने उथप्पा के साथ चौथे विकेट के लिए 32 गेंद पर 67 रन की साझेदारी की।

  2. शमी ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद 138 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की। गेंद यॉर्कर थी, जिसे रसेल खेल नहीं पाए और बोल्ड हो गए। फील्डिंग नियमों के अनुसार अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दे दिया। इस पर पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन गुस्सा भी हुए।

  3. जीवनदान मिलने के बाद रसेल ने उसके अगले ओवर में एंड्रयू टाय की गेंद पर दो चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने 19वें ओवर में शमी की गेंद पर लगातार तीन छक्के और एक चौका लगाया। उस ओवर में कुल 25 रन बने। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर टाय ने रसेल को आउट कर दिया।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      IPL 2019 kolkata vs Punjab Andre Russell Hits 48 runs

      [ad_2]
      Source link

Translate »