KKR vs KXIP Result 2019/ कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 28 रन हराया; रसेल और राणा चमके

[ad_1]


Who Won Yesterday IPL Match KKR vs KXIP Score / कोलकाता. अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक और जीत दर्ज की। बुधवार रात एक आसान मैच में उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब को 28 रन से शिकस्त दी। टॉस किंग्स इलेवन ने जीता और केकेआर को पहले बैटिंग का न्योता दिया। कोलकाता ने 218 जबकि किंग्स ने सिर्फ 190 रन बनाए। चलिए विस्तार में चलें। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुएकोलकाता ने बेहद तेज शुरुआत की और 2 ओवर में 26 रन बनाए। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर सुनील नारायण ने 3 छक्के और एक चौका लगाया। लेकिन अगले ओवर में मोहम्मद शमी ने क्रिस लिन को 10 रन पर मिलर को कैच करा दिया। इसके बाद सुनील नारायण का साथ देने आए रॉबिन उथप्पा। विजोन की गेंद पर नरायण हवा में खेल बैठे। विकेट कीपर राहुल ने शानदार जजमेंट के साथ कैच पकड़ा। सुनील ने 9 गेंद पर 24 रन बनाए। इसमें तीन छक्के थे।इसके बाद नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा ने शानदार साझेदारी की। अश्विन काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने बिना किसी विकेट के 4 ओवर में 47 रन दे दिए। नीतीश राणा ने जबरदस्त फॉर्म का सिलसिला जारी रखा। पहले मैच के बाद उन्होंने किंग्स के खिलाफ भी अर्द्धशतक लगाया।राणा आखिरकार वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 34 गेंद पर 63 रन बनाए। इसमें 7 छक्के और सिर्फ 2 चौके थे। शमी की गेंदों पर रसेल ने लगातार 3 छक्के लगाए। शमी ने 4 ओवर में 44 रन दिए। रसेल ने 17 गेंद पर 48 रन बनाए। इसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उथप्पा 67 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

कैसा रहा जवाब
219 का टारगेट काफी बड़ा था। किंग्स ने पहले ओवर में 11 रन बनाए लेकिन अगले ही ओवर में फर्ग्युसन ने राहुल को आउट कर दिया। उन्होंने 5 गेंद पर 1 रन ही बनाया। गेल को उनके हमवतन आंद्रे रसेल ने शॉर्ट गेंद की। गेल ने शॉट खेला लेकिन कृष्णा को कैच दे बैठे।उन्होंने 13 गेंद पर 20 रन बनाए। गेल के बाद सरफराज खान से काफी उम्मीदें थीं और वो शानदार खेल रहे थे लेकिन आंद्रे रसेल की एक गेंद पर वो स्कूप खेलने गए और टॉप ऐज के बाद दिनेश कार्तिक ने आसान कैच पकड़ा। सरफराज ने 13 गेंद पर 13 रन बनाए।मयंक अग्रवाल ने हाफ सेंचुरी बनाई और ये साबित किया कि वो सिर्फ टेस्ट के नहीं बल्कि छोटे प्रारुप के भी माहिर हैं। मयंक अग्रवाल एक अच्छी पारी खेलने के बाद आखिरकार पीयूष चावला की गुगली में फंस गए। हालांकि, ये गेंद कुछ नीची भी रह गई थी। मयंक ने एक छक्के और 6 चौकों की मदद से 34 गेंद में 58 रन बनाए।डेविड मिलर ने 36 गेंद में 51 रन बनाए जरूर लेकिन वो नाकाफी साबित हुए क्योंकि दूसरे छोर पर कोई बल्लेबाज उनके साथ खड़ा नजर नहीं आ रहा था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


आंद्रे रसेल और उथप्पा मैच जीतने के बाद।

[ad_2]
Source link

Translate »