इपोह (मलेशिया). भारत ने रविवार को यहां सुल्तान अजलान शाह कप के चौथे मैच में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। मैच में भारतीय टीम 59वें मिनट तक 1-0 से आगे थी। मैच खत्म होने में जब सिर्फ 22 सेकंड बाकी थे, तभी भारतीय खिलाड़ियों की गलती के कारण कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया और उसने इसे गोल में बदलकर मैच 1-1 से ड्रॉ करा लिया।
इससे पहले भारत की ओर से 28वें मिनट में मनदीप सिंह ने गोल किया। इस ड्रॉ से भारत और कोरिया को 1-1 अंक मिले।
दूसरे नंबर पर भारत
भारत के अब कुल 4 अंक हो गए हैं। उसने अपने पहले मैच में एशियाई चैम्पियन जापान को 2-0 से हराया था। अब वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर कोरिया है। उसके भी 4 अंक हैं, लेकिन उसके टूर्नामेंट में 4 गोल हो गए हैं, जबकि भारत के 3 गोल ही हैं। भारत का अगला मुकाबला 26 मार्च को मलेशिया के साथ होगा।
अंक तालिका
| टीम | मैच खेले | जीते | ड्रॉ | हारे | गोल किए | गोल खाए | अंक |
| कोरिया | 2 | 1 | 1 | 0 | 4 | 1 | 4 |
| भारत | 2 | 1 | 1 | 0 | 3 | 1 | 4 |
| मलेशिया | 1 | 1 | 0 | 0 | 5 | 1 | 3 |
| जापान | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 2 | 0 |
| कनाडा | 1 | 0 | 0 | 1 | 3 | 6 | 0 |
| पोलैंड | 1 | 0 | 0 | 1 | 1 | 5 | 0 |
पांच बार खिताब जीत चुका है भारत
भारत ने आखिरी बार 2010में खिताब जीता था। भारतीय टीम अब तक कुल 5 बार (1985, 1991, 1995, 2009, 2010) इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुकी है। 2010 में भारत ने खिताब दक्षिण कोरिया के साथ साझा किया था। हालांकि, पिछले साल वह पांचवें नंबर पर रहा था।
टूर्नामेंट में भारत के मुकाबले
| तारीख | किसके खिलाफ |
| 23 मार्च | भारत ने जापान को 2-0 से हराया |
| 24 मार्च | भारत ने कोरिया से 1-1 से ड्रॉ खेला |
| 26 मार्च | भारत vs मलेशिया |
| 27 मार्च | भारत vs कनाडा |
| 29 मार्च | भारत vs पोलैंड |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
[ad_2]Source link
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

