सुल्तान अजलान शाह कप के पहले मैच में भारत जीता, एशियाई चैम्पियन जापान को हराया

[ad_1]


खेल डेस्क. भारत ने सुल्तान अजलान शाह कप के पहले मैच में एशियाई चैम्पियन जापान को हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। भारत के लिए पहला गोल 24वें मिनट में वरुण कुमार ने पेनल्टी कॉर्नर से किया। उनके बाद 55वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिला दी। भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को दक्षिण कोरिया से खेलेगी।

पांच बार खिताब जीत चुका है भारत

भारत ने आखिरी बार 2010में खिताब जीता था। भारतीय टीम अब तक कुल 5 बार (1985, 1991, 1995, 2009, 2010) इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुकी है। 2010 में भारत ने खिताब दक्षिण कोरिया के साथ साझा किया था। हालांकि, पिछले साल वह पांचवें नंबर पर रहा था।

टूर्नामेंट में भारत के मुकाबले

तारीख किसके खिलाफ
23 मार्च भारत ने जापान को 2-0 से हराया
24 मार्च भारत vs कोरिया
26 मार्च भारत vs मलेशिया
27 मार्च भारत vs कनाडा
29 मार्च भारत vs पोलैंड

https://platform.twitter.com/widgets.js

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


गोल करने के बाद खुशी मनाते वरुण कुमार (22 नंबर की जर्सी)।


मैच के दौरान भारतीय कप्तान मनप्रीत।

[ad_2]
Source link

Translate »