दिल्ली युवा तो 30 साल औसत आयु के साथ चेन्नई उम्रदराज टीम; ताहिर की उम्र सबसे ज्यादा

[ad_1]


खेल डेस्क. आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत में अब सिर्फ एक दिन बचे हैं। शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। टी-20 के इस लीग में 17 साल से लेकर 39 साल तक के उम्र वाले खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। युवाओं का खेल कहे जाने वाले क्रिकेट के इस फॉर्मेट में चेन्नई की टीम सबसे उम्रदराज है। उसकी औसत आयु 30.02 साल है। चेन्नई इस मामले में शीर्ष पर थी। महेंद्र सिंह धोनी की टीम को ‘डैडी आर्मी’ कहा गया था। इसके बावजूद वह चैम्पियन बनीथी। इस साल दिल्ली कैपिटल्स सबसे युवा टीम है। उसकी औसत आयु 25.89 साल है।

  1. केन विलियम्सन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद औसत आयु के मामले में दूसरे नंबर पर है। टीम की औसत आयु 27.72 साल है। सनराइजर्स के दल में युसूफ पठान की उम्र (36 साल 3 दिन) सबसे ज्यादा है। वहीं, कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स की औसत आयु 26.96 साल है। इस टीम में आईपीएल के सबसे तेज तर्रार बल्लेबाजों में से एक एबी डिविलियर्स की उम्र (34 साल 276 दिन) सबसे ज्यादा है।

  2. टीम औसत आयु
    चेन्नई 30.02 साल
    हैदराबाद 27.72 साल
    कोलकाता 27.23 साल
    बेंगलुरु 26.96 साल
    मुंबई 26.71 साल
    राजस्थान 26.01 साल
    पंजाब 26 साल
    दिल्ली 25.89 साल
  3. उम्रदराज खिलाड़ियों में इमरान ताहिर पहले नंबर पर हैं। उनकी उम्र 39 साल 238 दिन है। दूसरे स्थान पर पंजाब के क्रिस गेल (39 साल 60 दिन), तीसरे स्थान पर चेन्नई के हरभजन (38 साल 140 दिन) और चौथे स्थान पर चेन्नई के ही शेन वॉटसन (37 साल 156 दिन) हैं। युवाओं में बेंगलुरु के प्रयास राय बर्मन पहले स्थान पर हैं। उनकी आयु 16 साल 26 दिन है। चेन्नई इकलौती ऐसी टीम है जिसके दल में 20 साल से नीचे का कोई खिलाड़ी नहीं है।

  4. प्रयास राय बर्मन बेंगलुरु 16 साल 26 दिन
    रियान पराग राजस्थान 17 साल 10 दिन
    रसिख सलाम मुंबई 17 साल 229 दिन
    मुजीब उर रहमान पंजाब 17 साल 237 दिन
    अभिषेक शर्मा हैदराबाद 18 साल 77 दिन
    सिमरन सिंह पंजाब 18 साल 102 दिन
    संदीप लमिछने दिल्ली 18 साल 110 दिन
    देवदत्त पड़िकल बेंगलुरु 18 साल 136 दिन
    महिपाल लोमरर राजस्थान 19 साल 4 दिन
    वॉशिंगटन सुंदर बेंगलुरु 19 साल 46 दिन
  5. चेन्नई के कप्तान धोनी इस आईपीएल में सबसे उम्रदराज कप्तान हैं। उनकी आयु 37 साल 163 दिन है। दूसरी ओर, दिल्ली के श्रेयस अय्यर (23 साल 349 दिन) सबसे युवा कप्तान हैं। श्रेयस को पिछले साल गौतम गंभीर के हट जाने के बाद सीजन के बीच में कमान मिली थी। श्रेयस के अलावा सिर्फ केन विलियम्सन ही ऐसे कप्तान हैं, जिनकी आयु 30 साल से कम है। बेंगलुरु की कमान संभालने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की आयु 30 साल 15 दिन है।

  6. महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई 37 साल 163 दिन
    दिनेश कार्तिक कोलकाता 33 साल 154 दिन
    रविचंद्रन अश्विन पंजाब 32 साल 64 दिन
    रोहित शर्मा मुंबई 31 साल 204 दिन
    अजिंक्य रहाणे राजस्थान 30 साल 167 दिन
    विराट कोहली बेंगलुरु 30 साल 15 दिन
    केन विलियम्सन हैदराबाद 28 साल 104 दिन
    श्रेयस अय्यर दिल्ली 23 साल 349 दिन

    (सभी आंकड़े ईएसपीएन आईपीएल 2019 के अनुसार हैं।)

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      IPL 2019 Analysis of player and team age

      [ad_2]
      Source link

Translate »