खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की चर्चा में महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा का नाम लिया जाता है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने तीन बार खिताब अपने नाम किया। धोनी की अगुआई में चेन्नई सुपरकिंग्स भी तीन बार चैम्पियन बनने में सफल रही। गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स दो बार विजेता बना। रोहित ने भले ही धोनी के बराबर तीन बार फाइनल जीते, लेकिन सक्सेस रेट में उनकी टीम पीछे है। मुंबई का सक्सेस रेट जहां 57.01% है, तो वहीं चेन्नई की टीम की 61.56% की औसत से मैच जीते।
पहले आईपीएल में फाइनल खेली थी चेन्नई
चेन्नई की टीम आईपीएल की सफलतम टीम मानी जाती है। यह एकमात्र ऐसी टीम है जिसने हर बार प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया है। मैच फिक्सिंगके आरोपों के कारण टीम को 2016 और 2017 सीजन से बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा चेन्नई ने नौ सीजन खेले और सात बार फाइनल खेली। उसने 2010 में मुंबई, 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में हराया।
चेन्नई ने अब तक 90 मुकाबलों में जीत हासिल की
चेन्नई ने अब तक 148 मैच खेले हैं। इनमें 90 जीते और 56 में उसे हार मिली। एक मुकाबला में टीम टाई रहा,जबकि एक मैच में नतीजा नहीं निकला। चेन्नई के पिछले साल के फॉर्म और आईपीएल में उसके रिकॉर्ड को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि टीम इस बार भी लीग के 10 मैच जरूर जीतेगी। ऐसा करने पर उसकी 100 जीत पूरी हो जाएगी।
100वीं जीत से तीन कदम दूर मुंबई
मुंबई की टीम ने 11 सीजन में कुल 171 मुकाबले खेले हैं। इनमें से वह 97 मैच जीतीऔर 73 में उसे हार मिली। मुंबई का एक मुकाबला टाई रहा। टीम ने 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीता था।
2013 में मुंबई के कप्तान बने थे रोहित
रोहित 2013 में सीजन में पहली बार कप्तान बने और टीम चैम्पियन बनी। तब मुंबई ने फाइनल में चेन्नई को शिकस्त दी थी। 2015 में भी टीम ने चेन्नई को ही हराया। पिछली खिताबी जीत उसे 2017 में मिली थी, तब उसने पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ जीत हासिल की थी।
पांच टीमों का सक्सेस रेट 50 से ज्यादा
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | टाई+जीत | टाई+हार | नतीजा नहीं | सक्सेस रेट |
| चेन्नई | 148 | 90 | 56 | 0 | 0 | 1 | 1 | 61.56 |
| मुंबई | 171 | 97 | 73 | 0 | 1 | 0 | 0 | 57.01 |
| हैदराबाद | 93 | 51 | 41 | 0 | 1 | 0 | 0 | 55.37 |
| कोलकाता | 164 | 86 | 76 | 0 | 2 | 0 | 0 | 53.04 |
| राजस्थान | 133 | 68 | 61 | 0 | 2 | 1 | 1 | 52.65 |
| बेंगलरु | 167 | 78 | 84 | 0 | 1 | 1 | 3 | 48.17 |
| पंजाब | 162 | 74 | 86 | 0 | 2 | 0 | 0 | 46.29 |
| दिल्ली | 161 | 67 | 91 | 0 | 0 | 1 | 2 | 42.45 |
(तालिका में सिर्फ इस सीजन में हिस्सा लेने वाली टीमें शामिल)
सक्सेस रेट में दिल्ली सबसे फिसड्डी
इस आईपीएल में हिस्सा ले रही टीमों में सबसे खराब सक्सेस रेट दिल्ली डेयरडेविल्स का है। उसने 161 मुकाबलों में से सिर्फ 67 में जीत हासिल की। 91 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में नौ मुकाबलों में शिकस्त मिलने पर टीम 100 मैच हारने वाली आईपीएल की पहली टीम बन जाएगी। 50 से नीचे के सक्सेस रेट में दिल्ली के अलावा रविचंद्रन अश्विन की किंग्स इलेवन पंजाब (46.29%) और विराट कोहली की बेंगलुरु (48.17%) है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
[ad_2]Source link
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

