Hindi News/प्रियंका गांधी की 3 दिवसीय गंगा यात्रा आज से; पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- पर्रिकर का अंतिम संस्कार आज शाम

[ad_1]



नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करीब ढाई साल बाद आज प्रयागराज पहुंची हैं। वो यहां से तीन दिन की गंगा यात्रा आरंभ कर रही हैं। इसके पहले उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। सियासी लिहाज से एक और अहम खबर आ रही है। लेफ्ट से बातचीत में सहमति ना बनने के बाद कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि सीटों के बंटवारे पर लेफ्ट और कांग्रेस के बीच मसला हल नहीं हो पाया। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पर्रिकर आधुनिक गोवा के निर्माता थे, उनके फैसलों ने भारतीय रक्षा क्षमताओं को बढ़ाया। Dainikbhaskar.com आपको सोमवार 18 मार्च 2019 की तमाम अहम खबरों पर लाइव अपडेट्स दे रहा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


प्रयागराज में प्रियंका गांधी के आगमन के पहले लगा ये पोस्टर।

[ad_2]
Source link

Translate »