टीम में धोनी जरूरी हैं, पर; सालभर से धीमा खेल रहे धोनी, 75 का स्ट्राइक रेट

[ad_1]


2018 धोनी के लिए अच्छा नहीं बीता। उन्होंने 1 जनवरी 2018 से अब तक 29 मैच खेले हैं। उनका स्ट्राइक रेट 74.96 का रहा है। इनमें से 20 मैच उन्होंने पिछले साल खेले हैं, जिसमें उनका औसत मात्र 25 का रहा है। चिंता की बात ये भी है कि पिछले वर्ष उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं बनाया। हालांकि 2019 में उनका प्रदर्शन बेहतर हुआ है।

  1. धोनी ने 1 जनवरी 2018 से अब तक 29 मैच खेले हैं। उनका स्ट्राइक रेट 74.96 का रहा है। यानी पूरे 50 ओवर इसी रफ्तार से खेले जाएं, तो टीम के 225 रन ही बनेंगे। जबकि इंग्लैंड में विश्वकप होना है और वहां पर पिछले वर्ल्डकप से लेकर अब तक एक इनिंग में औसत 298 रन बन रहे हैं। यह आंकड़ा और चिंताजनक है क्योंकि वे वनडे में नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी करते हैं जहां तेज रन बनाने होते हैं।

  2. धोनी टीम में हमेशा एक बेहतर फिनिशर की भूमिका में रहे हैं, लेकिन उन्होंने पिछले एक साल के दौरान (1 जनवरी 2018 से अब तक) केवल 8 छक्के मारे हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 4 बार अर्धशतक बनाए हैं जबकि उनका उच्चतम स्कोर 87 रन रहा है।

  3. एक वर्ष में धोनी का औसत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के विरुद्ध 40 से ज्यादा है। शेष टीमों के खिलाफ औसत बेहद कम है। इंग्लैंड के खिलाफ औसत 39.50, वेस्टइंडीज के खिलाफ 16.66 और द. अफ्रीका के खिलाफ 34.50 है।

    • अब धोनी फॉर्म में हैं। 2019 में उन्होंने 9 मैच खेले जिसमें उनका औसत 81 का रहा। उनका उच्चतम स्कोर भी इस वर्ष 87 रन है।
    • विकेट कीपर का कोई विकल्प नहीं है। दिनेश कार्तिक वनडे टीम में ही नहीं है। ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर हाल ही में सवाल उठे हैं।
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      2018 Not good for Dhoni

      [ad_2]
      Source link

Translate »