विश्वेंद्र सिंह ने रिकॉर्ड बनाते हुए रेस वॉक में स्वर्ण जीता, भारत के पास कुल 14 पदक

[ad_1]


हॉन्गकॉन्ग. भारत ने शनिवार को एशियन यूथ एथलेटिक्स चैम्पियशिप में चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विश्वेंद्र सिंह ने रिकॉर्ड बनाते हुए 44:09.75 मिनट में 10 हजार रेस वॉक में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही संजय कुमार के नाम था। उन्होंने 45:30.39 मिनट में स्वर्ण जीता था। विश्वेंद्र के साथ परमजीत सिंह बिष्ट ने इस स्पर्धा में 44.21.96 मिनट में कांस्य पदक अपने नाम किया।

महिलाओं के 100 मीटर रेस में अवंतिका संतोष नराले ने 11.97 सेकंड में स्वर्ण अपने नाम किया। अब्दुल रज्जाक ने 400 मीटर की दौड़ में 48.17 सेकंड का समय लेते हुए स्वर्ण पदक जीता। दूसरे दिन की समाप्ति तक भारत के पास सात स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक हैं।

ताबिता फिलिप ने लॉन्ग जम्प में स्वर्ण जीता
महिला लॉन्ग जम्प में ताबिता फिलिप ने स्वर्ण जीता। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में 5.86 मीटर की कूद लगाई। अम्बरिखा नार्जरे ने 5.73 मीटर की कूद लगाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उसैद खान ने 6952 अंक के साथ पुरुष डेकाथलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुवैत के मोहम्मद अल्फेरास के 6671 अंक का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत के अंसार अली ने 5943 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


India win four more gold medals at Asian Youth Championships

[ad_2]
Source link

Translate »