Lathmar Holi 2019 Images / बरसाना में जमने लगा होली का रंग, ग्वालों पर खूब बरसीं लाठियां

[ad_1]


नई दिल्ली. होली मानो बस आ ही गई। 21 मार्च को होली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। और इस दिन हर कोई रंगों में नहाया हुआ ही दिखेगा। लोगों को होली के पर्व का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार रहता है। वही होली से पांच दिन पहले ही बरसाना में होली का रंग जमना शुरू हो गया है। बरसाने की होली विश्व प्रसिद्ध है। यहां की अनूठी होली को देखने के लिए विदेशों से भी लोग पहुंच रहे हैं और यही नजारा है इस बार भी नजर आ रहा है। विदेशी सैलानियों ने बरसाने में डेरा डाल दिया है और बरसाने में शुरू हो गया है होली का जश्न। 15 मार्च यानी कि शुक्रवार को बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली खेली गई जिसमें महिलाओं ने वालों पर यानी कि पुरुषों पर जमकर लाठियां बरसाई तो वहीं पुरुषों ने भी खुशी खुशी ढोल से अपना बचाव किया इस अनूठी होली का रंग जमा और अब यही नजारा नंद गांव में भी नजर आया। वहीं लठमार होली से पहले बरसाना में लड्डू उसे भी होली खेली गई थी।

https://platform.twitter.com/widgets.js

आपको बता दें कि यूपी के बरसाना में होली खेलने की यह परंपरा सदियों पुरानी है कहा जाता है कि किसी युग में यह इसी तरह होली खेली जाती थी और यही कारण है कि आज भी परंपरा स्वरुप यह होली यहां खेली जाती है। अपने अनूठे अंदाज के चलते ही बरसाने की होली पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। बरसाना के साथ-साथ गांव में भी कुछ इसी तरह होली खेली जाते हैं।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
वहीं होली के मद्देनजर बरसाना नंदगांव में सुरक्षा व्यवस्था अब के भी खास इंतजाम किए गए हैं ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे। होली के दौरान कुछ असामाजिक तत्व अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं लेकिन प्रशासन उन पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


बरसाने की लट्‌ठमार होली

[ad_2]
Source link

Translate »